चर्चा में

अलग अलग जगहों से 16 लीटर अवैध कच्ची महुआ एवं 60 पाव देशी/अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार:

जांजगीर-चाम्पा:

पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर-चाम्पा द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जयसवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें थाना अकलतरा क्षेत्र में आरोपी ब्रिजेश जायसवाल उम्र 38 साल निवासी पिपरसत्ती थाना अकलतरा के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन शराब एवं 10 पाव अंग्रेजी शराब किमती 5800/रू तथा परिवहन में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर सायकल थाना नवागढ़ क्षेत्र में आरोपी जयसिंह बघेल निवासी किरीत थाना नवागढ़ के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 1200/ रूपया थाना बिर्रा क्षेत्र में आरोपी कृष्ण कुमार खुंटे उम्र 31 साल निवासी बस स्टैण्ड बिर्रा के कब्जे से 04 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 400 / रूपया बरामद किया।

जाकर आरोपियों के विरूद्व अलग-अलग अपराध धारा आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ एवं उपनिरी. कृष्ण पाल थाना प्रभारी बिर्रा का सराहनीय योगदान रहा।

(न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – निलेश सिंह)

News36garh Reporter

Recent Posts

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

15 mins ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

33 mins ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

4 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

4 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

4 hours ago

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने न्यायिक दंडाधिकारी पर कार्यवाही करने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता - कन्हैया साहू जिला अध्यक्ष मोहन प्रताप सिंह के नेतृत्व में न्यायिक दंडाधिकारी जगरनाथ…

4 hours ago