मुख्य ख़बरें

गुलजारीलाल नंदा जयंती: जब 2 बार भारत के पीएम रहे शख्स को मकान मालिक ने घर से निकाला

हम सभी जानते हैं कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। पर क्या आप जानते हैं कि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन थे? गुलजारीलाल नंदा को भारत का दूसरा पीएम बनने का शामिल हासिल है। वह साल 1964 और 1966 दो बार वह भारत के अंतरिम प्रधानमंत्री बने थे। आज 4 जुलाई को उन्हीं दो बार के पीएम गुलजारीलाल नंदा का जन्मदिवस है। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम किस्से।

गुलजारीलाल नंदा का जन्म 4 जुलाई, 1898 को सियालकोट जो कि अब पाकिस्तान में है, में हुआ था। नंदा ने अपनी शिक्षा  लाहौर, आगरा और इलाहाबाद में पूरी की। आपको बता दें कि साल 1997 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 15 जनवरी 1998 को 99 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।

दो बार बने देश के प्रधानमंत्री

गुलजारीलाल नंदा साल 1957 और 1962 में दो लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद 27 मई 1964 को उन्होंने अंतरिम पीएम का पदभार संभाला। ये कार्यकाल 13 दिनों के लिए था। इसके बाद ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद उन्होंने 11 जनवरी, 1966 को फिर से अंतरिम पीएम की शपथ ली। गुलजारी लाल नंदा  1962 और 1963 में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री और 1963 से 1966 तक गृह मामलों के मंत्री भी रहे।

जब मकान मालिक ने घर से निकाला

दो बार देश के पीएम और काफी वक्त केंद्रीय मंत्री रहने वाले गुजारीलाल नंदा के पास आखिरी दिनों में अपना घर तक नहीं था। उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि किराया भर सकें। कुछ महीने तक किराया न भरने के कारण मकान मालिक ने उन्हें घर से निकाल दिया था। जब ये खबर आग की तरह फैली तो केंद्रीय अधिकारियों को उनके पास भेजा गया और उन्हें किसी भी तरह स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाला 500 रुपये का भत्ता लेने के लिए मनाया गया। जब मकान मालिक को मालूम लगा कि नंदा पूर्व पीएम हैं तो उसने भी उनसे माफी मांगी।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

1 hour ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

2 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

5 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

5 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

5 hours ago