चर्चा में

नकली कृषि सामग्री बेचने वाली दुकानों पर कृषि विभाग का छापा

कोंडागांव – ज्योति कुमार कमलासन

दो दुकानें 21 दिनों के लिए बंद, 4 दुकानों का नोटिस

खरीफ सीजन में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक, बीज एवं पौध संरक्षण औषधियाँ उपलब्ध कराने के लिये खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने उप संचालक डीपी तांडे के नेतृत्व में जिले के दुकानों में छापा मारा और जांच की। इनमें दो दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 21 दिन के लिए बंद का ओदश जारी किया गया वहीं 4 दुकानों को नोटिस दिया गया।

इन दुकानों में पहुंची कृषि विभाग की टीम

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकानों की जांच के दौरान लंजोड़ा स्थित नमन कृषि केन्द्र और फरसगांव स्थित विकास कृषि केन्द्र में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीजों का विक्रय करते हुए पाया गया। इस कारण इन दुकानों को 21-21 दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया। इसके साथ ही फरसगांव स्थित सिन्हा खाद भंडार में किसानों को सामग्री की बिल नहीं दिए जाने तथा फरसगांव की दास एग्रो एजेंसी, बहीगांव की रमेश कृषि केन्द्र व जीएन कृषि केन्द्र में मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं किए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया है।

News36garh Reporter

Recent Posts

7 जुलाई 2024, रविवार – वृश्चिक राशी के जातकों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि द्वितिया 28:59 तक नक्षत्र पुष्य 29:58 तक प्रथम करण बालवा 16:42…

5 hours ago

क्यों अलग है गुप्त नवरात्री ?? जानिए कौन सी देवियों की होती है इसमें पूजा…

नवरात्री हिन्दुओं की आस्था में बहुत ही विशेष स्थान रखता है l माँ आदी शक्ति…

6 hours ago

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने की योजनाओं की समीक्षा

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि लोगों का काम…

9 hours ago

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की धुरी : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बच्चों को शिक्षा अर्जन…

9 hours ago

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

न्यूज़36 गढ़  संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक एवं उपाधियां आपकी उपलब्धियां,…

9 hours ago

गांजा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक से 1 किलो 224ग्राम गांजा जप्त

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी थाना सिटी कोतवाली द्वारा अवैध रुप से गांजा बेच रहे आरोपी के…

9 hours ago