मुख्य ख़बरें

शिवसेना नेता के बेटे ने BMW कार से दंपत्ति को मारी टक्कर, महिला की मौत… नशे में था आरोपी

मुंबई में रविवार सुबह हिट एंड रन की घटना सामने आई है l  मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार BMW ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। चालक ने भागने की फ़िराक में स्कूटी सवार 45 साल की महिला को कार से 100 मीटर तक घसीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में पति घायल है। पुलिस जानकारी के अनुसार कार शिवसेना के नेता राजेश शाह का 24 साल का बेटा मिहिर शाह चला रहा था। उसके साथ ड्राइवर भी था। घटना के बाद से मिहिर फरार है। पुलिस ने राजेश शाह और ड्राइवर को हिरासत में लिया है। कार भी जब्त कर ली है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मिहिर शाह घटना के वक्त नशे में था। उसने शनिवार (6 जुलाई) की रात जुहू के एक बार में शराब पी। घर जाते समय उसने ड्राइवर से लॉन्ग ड्राइव पर चलने को कहा।

वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में रहने वाले प्रदीप नखवा और उनकी पत्नी कावेरी नखवा हर रोज की तरह वे रविवार को भी ससून डॉक से मछली खरीद कर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह 5:30 बजे अटरिया मॉल के पास एक तेज रफ्तार BMW ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पलट गई और दोनों पति-पत्नी कार के बोनट पर गिर गए।

पति खुद को बचाने की कोशिश में बोनट से तुरंत कूद गया, लेकिन पत्नी उठ नहीं सकी। भागने की हड़बड़ी में आरोपी ने महिला को कुचल दिया और कार से करीब 100 मीटर तक घसीटा l इसके बाद आरोपी मिहिर और उसका ड्राइवर कार लेकर भाग गए। मिहिर ने घटना के बाद से अपना फोन बंद कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायल महिला को मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पति का फिलहाल इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, ‘कानून अपना काम करेगा, कानून के सामने हर कोई बराबर है। मैंने पुलिस से बात की है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं।’

एक्स पर एक पोस्ट में शिवसेना नेता ने कहा कि गलत दिशा में कार चलाना, सिग्नल तोड़ना, तीन लोगों को गाड़ी में बैठाना मुंबई में यह सब बढ़ रहा है। अब तो हिट-एंड-रन जैसी घटनाएं भी होने लगी हैं। भले ही दुर्घटना करने वाले को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए, लेकिन ऐसी घटनाएं न होने देना जरूरी है। इसके लिए हमें राजनीति से परे जाकर इस स्थिति को सुधारना होगा।

शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में मृतक महिला के पति से मुलाकात की। उन्होंने कहा- यह दिल दहला देने वाला है। मैं इसे कोई राजनीतिक रंग नहीं देना चाहता। हमने मांग की है कि अपराधी को गिरफ्तार किया जाए। मैं पीड़ित से मिला, उन्होंने मुझे बताया कि यह कैसे हुआ। यह स्पष्ट रूप से हिट-एंड-रन का मामला है।

बताया जा रहा है की घटना के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई है l कार की एक नंबर प्लेट भी हटा दी गई l गाड़ी के ऊपर लगे पार्टी के स्टीकर को भी हटाया गया l लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया, जिससे कार मालिक का पता चल गया।

News36garh Reporter

Recent Posts

नवीन प्रस्तावित समितियों का किया जाना है पुनर्गठन

दावा आपत्ति 23 अप्रैल तक आमंत्रित संवाददाता/विकास कुमार यादव बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग मंत्रालय…

10 minutes ago

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव के प्रथम आगमन पर भाजपा सरगुजा ने किया भव्य स्वागत

जनसेवा को समर्पित कार्यकर्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल (सरगुजा…

13 minutes ago

नगर पंचायत लखनपुर में शासकीय उचित की मूल्य की दुकानों में 5 महीना से चना नहीं मिलने से राशन कार्ड धारी परेशान

(लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल) नगर पंचायत लखनपुर क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से सार्वजनिक…

19 minutes ago

कोरबा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न — संगठन सशक्तिकरण, विकास यात्रा और जनसेवा पर हुआ मंथन

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम कोरबा के…

31 minutes ago

ओलंपिक 2028 में पहली बार इस खेल को किया गया शामिल, भारत के लिए अच्छी खबर

ओलंपिक 2028 का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में होगा और अब इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी…

4 hours ago

पूजा राजू सिन्हा बनी सभापति क्षेत्र के जनता सहित समाजजनो ने दी बधाई

रिपोर्ट-खिलेश साहू धमतरी जिला पंचायत के संचार एवं संकर्म सभापति श्रीमति पूजा राजू सिन्हा को…

7 hours ago