Categories: विविध

मिलेट्स vs गेंहू, जानें किस आटे की रोटी है सेहत के लिए सर्वोत्तम

रोटी के बिना कई लोगों का खाना अधूरा होता है। ज्यादातर लोग रोटी बनाने के लिए लगभग हर भारतीय घर में गेहूं के आटे का इस्तेमाल करते है। हालांकि पिछले कुछ समय से मिलेट्स की बढ़ती लोकप्रियता के चलते कुछ लोग मिलेट्स की रोटी भी डाइट में शामिल करने लगे हैं। ऐसे में आइये जाने गेहूं और मिलेट्स में से कौन सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी है।

रोटी भारतीय खानपान का एक प्रमुख हिस्सा है। इसके बिना कई लोगों का खाना अधूरा रह जाता है। आमतौर पर लोग रोटी बनाने के लिए गेहूं के आटे का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बीते कुछ समय मे मिलेट्स की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से अब कई लोग मिलेट्स की रोटी भी खाना पसंद कर रहे हैं। कई लोगों का यह मानना है कि गेहूं की रोटी की तुलना में मिलेट्स के आटे से बनी रोटियां ज्यादा फायदमंद होती है। तो आइयें जानते है कि गेहूं या मिलेट्स दोनों में से किस आटे की रोटी ज्यादा सेहतमंद है।

मिलेट्स की रोटी

बाजरा, रागी, ज्वार जैसे अनाजों के समूह को मिलेट्स कहा जाता है। बीते कुछ समय से यह देशभर में पारंपरिक अनाज के पौष्टिक विकल्प के रूप में उभरा है। ये प्राकृतिक आनाज है इसलिए ये ग्लूटेन-फ्री होते हैं, जिससे मिलेट्स की रोटी ग्लूटेन सेसिंटिविटी या सीलिएक डिजीज वाले व्यक्तियों के लिए एक बेहतर विकल्प बन जाती है। वे फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपकी डाइट में पोषण से भर देते हैं। इतना ही नहीं गेहूं की तुलना में इसमें कम जीआई होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को मैनेज करने और डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है।

गेहूं की रोटी

गेहूं एक लोकप्रिय अनाज है, जिसका उपयोग पारंपरिक रूप से रोटी बनाने के लिए किया जाता है। यह अनाज फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो पाचन में सहायता करता है, आंत में नियमितता बनाए रखता है और इससे लंबे समय पर पेट भरा हुआ महसूस होता है। साथ ही यह बी-विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं।

News36garh Reporter

Recent Posts

17 सितम्बर 2024, मंगलवार – तुला राशी जातकों को क़ानूनी मामला कर सकता है परेशान, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि चतुर्दशी 11:42 तक नक्षत्र शतभिषा 13:43 तक प्रथम करण वणिजा 11:42…

1 hour ago

गुपचुप शादी रचाई अदिति राव और सिद्धार्थ ने, खुबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैन्स को दिया सरप्राइज

बॉलीवुड के स्टार कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। उन्होंने…

2 hours ago

रग्बी मे बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे तागा स्कूल के खिलाड़ी

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जांजगीर चांपा व्यायाम शिक्षक चंद्रशेखर महतो के मार्गदर्शन में…

4 hours ago

गेमन पुल के नीचे हसदेव नदी में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी।

जांजगीर चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल चांपा। हसदेव नदी के गेमन पुल के नीचे एक…

4 hours ago

100 वर्षों से विराजमान हो रहे है गणेश जी ; बैधनाथ परिवार ने किया भंडारा ; 100 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन

गौरेला: गणेश उत्सव के अवसर पर गौरेला के सिंघल वैधनाथ परिवार के द्वारा 100 वर्षों…

4 hours ago