रायपुर –
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में आज उनका पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या रवाना हुआ. जहां रामलला के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की ख़ुशहाली की कामना करेंगे. इस दौरान रामलला को शिवरीनारायण से बेर फल के साथ विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी भेंट करेंगे.
अयोध्या के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री दयाल दास बघेल विशेष विमान से रवाना हुए.
कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि भगवान राम से प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना करेंगे. लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम का दर्शन का अवसर मिला है. इसके साथ ही उन्होंने रामलला के दर्शन के साथ अच्छी बारिश की कामना की. वहीं अयोध्या दर्शन पर कांग्रेस के तंज पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो जूतमपैजार चल रहा है, उसे पहले देखना चाहिए. महंतजी खुद जीत गए, लेकिन दूसरों को हरा दिए. यह देखना चाहिए.
आज का पंचांग तिथि अमावस्या 25:01 तक नक्षत्र अश्विनी 24:38 तक प्रथम करण चतुष्पदा 14:55…
वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान: संकल्प भवन में भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।। (लखनपुर…
दंतेवाड़ा - भाजपा जिला कोषाध्यक्ष व नगर पालिका उपाध्यक्ष बचेली सतीश प्रेमचंदानी के नविन कार्यलय…
दंतेवाड़ा - नगर सैनिक कार्यालय रेलवे कॉलोनी दंतेवाड़ा में आपातकालीन अग्नि शमन यंत्र के नये…
बीजापुर - नक्सलियों का खात्मा करने सुरक्षा बलों के जवान लगातार 5 वें दिन भी…
कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद, दिल्ली सरकार ने…