चर्चा में

नगर पंचायत कुसमी में एक पेड़ माँ के नाम का आयोजन कर किया गया वृक्षारोपण

युसूफ खान/कुसमी –

( बलरामपुर जिले के नगर पंचायत कुसमी में एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान तहत वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों के द्वारा अपनी मां के नाम पर विभिन्न फलदार पौधे जैसे आम, अमरुद, कटहल, गुलमोहर आदि पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोबर्धन राम पार्षद आनंद जयसवाल एवं सी एम ओ अरविन्द विश्कर्मा ने आम पौधे का रोपण कर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ से रोपने और उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। साथ ही नगरवासी, पार्षद गण, सफाई दीदी के साथ ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ पौधा रोपा गया ।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गोबर्धन राम ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये जो सृष्टि है जहां जीने के लिए सभी को ऑक्सीजन की जरूरत होती है और बिना वृक्ष यह संभव नहीं है। इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा दायित्व है। विभिन्न कारणों से आज जंगल सीमित हो गए है जिसका दुष्परिणाम बढ़ता तापमान, असामयिक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हमे आपसी सहयोग से वृक्षों का संरक्षण करना है, जिसके लिए सभी को आगे बढ़ कर वृक्षारोपण और संरक्षण में योगदान देना है। ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ की उपयोगिता तब सिद्ध होगी जब बच्चों की तरह पौधों का भी देखभाल करें, समय से पानी, आवश्यताओं को पूरा करते हुए बड़ा करना है और आने वाली पीढ़ियों को भी वनों के महत्व को समझाते हुए इसके दोहन को रोकना है। जिससे हमारे जीवन के लिए वन को बचाया जा सके।

सी एम ओ अरविन्द विश्कर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिले में वन विभाग के द्वारा वृक्षारोपण का वृहद अभियान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ पौधा अवश्य रोपण करें। जिससे हमारी धरती हरी-भरी बनी रहेगी और पर्यावरण संरक्षण से आगामी सालो में स्थिति बेहतर हो इसके लिए प्रतिदिन इसका रखरखाव भी जरूरी है और इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है।

पार्षद आनंद जायसवाल ने एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के महत्व की जानकारी देेते हुए कहा कि हम सभी को अपने माँ के नाम से एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी माँ का तरह ही इस पेड़ का ख्याल रखते हुए सहेजना भी है। वन ही हमारे जीवन का आधार हैं। आज पेड़ पौधों की कमी के कारण वातावरण में लगातार गर्मी बढ़ रही है। इससे बरसात भी कम होने लगी है। इसलिए प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने और हमारे जीवन को संरक्षित रखने के लिए पौधों को संरक्षण करना जरूरी है। एक पेड़ माँ के नाम में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल व सी एम ओ अरविन्द विश्कर्मा, पारसद गण, सफाई दीदी,नगर वासी, जनप्रतिनिधि रहे।

News36garh Reporter

Recent Posts

राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक में रामकृष्ण मिशन के बच्चे 5 गोल्ड मेडल के साथ 15 मेडल जीत कर बने राज्य चैम्पियन

नारायणपुर संवाददाता - जितेन्द्र बिरनवार राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक में रामकृष्ण मिशन के बच्चे 5 गोल्ड मेडल…

1 min ago

जिला पुलिस जीपीएम का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला

गौरेला पेंड्रा मरवाही संवाददाता - कमलेश चंद्रा रक्षित केंद्र जीपीएम, थाना पेंड्रा, एसडीओपी कार्यालय गौरेला…

8 mins ago

जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा के निर्माण कार्यों की समीक्षा

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल समय सीमा में कराए आवास पूर्ण, मनरेगा के कृषि…

2 hours ago

संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्राम पंचायत दतौद (जैजैपुर) में भक्ति का गंगा बह रही है

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिला जांजगीर चांपा ग्राम पंचायत दतौद (जैजैपुर) जिला सक्ति…

2 hours ago

सोनगुढ़ा का द्वितीय वर्ष का दशहरा उत्सव धूमधाम से संपन्न,मडवा रानी की टीम ने किया प्रथम इनाम पर कब्जा पढ़े पूरी खबर

कोरबा संवाददाता:–कृष्णादास कोरबा न्यूज 36गढ़ :–कोरबा जिले के ग्राम पंचायत सोनगुढ़ा के पिछले वर्ष की…

3 hours ago

जीपीएम जिले के सैकड़ों छात्रों ने पोस्टर बनाकर दिया साइबर जागरूकता का संदेश

पेंड्रा संवाददाता - दीपक कश्यप साइबर जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिले के दस विद्यालयों…

3 hours ago