मुख्य ख़बरें

White Bread VS Brown Bread: कौन सा Bread है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

हम थोड़े से स्वास्थ्य को लेकर सचेत हो रहे हैं। अब हम केवल सुंदरता को देख कर ही भोजन का चुनाव नहीं कर लेते हैं बल्कि खाने से पहले सोचते हैं कि क्या ये हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है या लाभदायक। सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में ब्रेड का नाश्ता काफी पॉपुलर है। भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग इससे अपने दिन की शुरुआत करते हैं। इसका सैंडविच या टोस्ट न सिर्फ आपका पेट भर देता है, बल्कि खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है, लेकिन अगर सेहत की नजर से देखा जाए, तो व्हाइट ब्रेड और ब्राउन ब्रेड को लेकर लोग अक्सर कन्फ्यूज करते हैं, कि दोनों में से कौन-सा ऑप्शन ज्यादा हेल्दी है।

ब्राउन ब्रेड के पोषक मूल्य

ब्राउन ब्रेड को साबुत गेहूं का उपयोग कर बनाया जाता है। इसका भूरा रंग गेहूं के बाहरी आवरण के बरकरार रहने के कारण आता है, जो कि सफेद ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड को अधिक पौष्टिक और फाइबर से भरपूर बनाता है। ब्राउन ब्रेड में विटामिन बी -6 और ई, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, जिंक, कॉपर और मैंगनीज की मात्रा अधिक होती है। जबकि सफेद ब्रेड को बनाने के लिए आटे को और अधिक सफेद दिखाने के लिए बेंजोयल पेरोक्साइड, क्लोरीन डाइऑक्साइड और पोटेशियम ब्रोमेट जैसे रसायनों का उपयोग कर गेहूं के आटे को ब्लीच किया जाता है। इतना ही नहीं मैदा के ऊपर रिफाइंड स्टार्च को भी मिलाया जाता है। हालांकि इन रसायनों का उपयोग कम मात्रा में किया जाता है और ये स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं होते हैं। व्हाइट ब्रेड में फाइबर और अन्य पोषक तत्व कम होते हैं लेकिन ब्राउन ब्रेड की तुलना में अधिक कैल्शियम होता है।

कैलोरी

व्हाइट ब्रेड में ब्राउन ब्रेड की तुलना में अधिक कैलोरी होती है। लेकिन कैलोरी की गिनती में कोई खासा अंतर नहीं है। व्हाइट ब्रेड के एक स्लाइस में 77 कैलोरी होती है, जबकि ब्राउन ब्रेड के एक स्लाइस में 75 कैलोरी होती है। इसके अलावा व्हाइट ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।

दोनों में कौन ज्यादा सेहतमंद

अगर बात करें कैलोरी के लिहाज से दोनों प्रकार की ब्रेड के बीच कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन जब बात पोषक तत्वों की आती है, तो ब्राउन ब्रेड निश्चित रूप से व्हाइट ब्रेड की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं। लेकिन बाजार में उपलब्ध सभी ब्राउन ब्रेड हेल्दी नहीं हैं। बहुत से ब्रेड निर्माता कई बार व्हाइट ब्रेड में रंग डालते हैं ताकि यह ब्राउन रंग की दिखाई दे। यहां तक कि मल्टीग्रेन ब्रेड जिसे आप हेल्दी मानते हुए सुबह के नाश्ते में खाते हैं वे भी बिल्कुल हेल्दी नहीं है।

 

News36garh Reporter

Recent Posts

महात्मा गांधी विचार संगोष्ठी का कार्यक्रम कल कोर्रा में

खिलेश साहू/भखारा - महात्मा गांधी युवा विचार संगठन कोर्रा और ब्लॉक भखारा के तत्वधान में…

45 mins ago

50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार ; थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही:

निलेश सिंह/जांजगीर-चांपा: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार…

59 mins ago

” प्रदेश के 3500 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 11 वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति प्रेदश संयोजक ने की मांग “

रायपुर - "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति एवं व्याख्याता पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" तथा " छत्तीसगढ़ राज्य…

1 hour ago

तेज गति में वाहन चलाने पाए जाने तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही हैं लगातार कार्यवाही

राजेंद्र जायसवाल/जांजगीर - चाम्पा - श्री विवेक शुक्ला (IPS)पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान

25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़…

2 hours ago

प्रेम प्रसंग मे फंसाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

संजय सोनी/राजनांदगांव - दिनांक 31.08.2024 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा…

3 hours ago