26 जनवरी 2024, शुक्रवार – मिथुन राशी के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग 

तिथि प्रतिपदा 25:22 तक
नक्षत्र पुष्य 10:26 तक
प्रथम करण बालवा 12:20 तक
द्वितीय करण कौवाला 25:22 तक
पक्ष कृष्ण
वार शुक्रवार
योग प्रीति 07:41 तक
सूर्योदय 07:16
सूर्यास्त 17:50
चंद्रमा कर्क
राहुकाल 11:14 − 12:33
विक्रमी संवत् 2080
शक संवत 1944
मास पौष
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:54

 

 

मेष  राशि
आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा और आप बड़े सदस्यों की बात का पूरा सम्मान करें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बात को लेकर जिद न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने पारिवारिक मामलों में पूरी सजगता दिखाएं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।
वृष  राशि
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप सबको जोड़कर चलेंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मिथुन  राशि
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।
कर्क  राशि
आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आप अपने व्यक्तित्व में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको बड़ों से बातचीत करते समय वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
News36garh Reporter

Recent Posts

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

40 mins ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

5 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

5 hours ago

शिशु के पेट पर गर्म तेल से मालिश करने से उसके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर…

शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…

7 hours ago