चर्चा में

स्वीप अंतर्गत नव मतदाता महिलाओं का सम्मान कर दिलाई शपथ

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेंद्र जायसवाल

जांजगीर-चांपा 7 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा निर्देशन में जिले के समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत मुख्यालयों में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अंतर्गत नव मतदाता महिलाओं को शपथ, नवमतदाता महिलाओं का सम्मान किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव मतदाता महिलाओं मतदान के प्रति जागरूक करना, मतदान के महत्व को बताना एवं मतदान के लिये प्रेरित करना है। महिलाओं को परियोजना अधिकारियों एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया की प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का आवश्यक रूप में उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदाता के अधिकार एवं महत्व को बताया गया की भारत एक लोकतांत्रिक देश है देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाये रखने के लिये मतदान अवश्य करें क्यांेकि मतदान हमारा अधिकार ही नही बल्कि कर्त्तव्य भी है जिसका उपयोग हमे समाज हित में करना चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल ने कहा कि सही व्यक्ति का चुनाव कर हम देश व समाज का भविष्य तय कर सकते है एक-एक मत बहुमूल्य है इसलिए मतदान का उपयोग किसी के बहकावे या लालच में आये बिना सही व्यक्ति के चुनाव में करना चाहिए।

News36garh Reporter

Recent Posts

48 पौवा शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट-खिलेश साहू धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर की…

9 hours ago

स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम, सीएमएचओ ने सभी से सजग रहने की अपील

बिलासपुर संवाददाता - रौशनी सोनी स्वाइन फ्लू की बीमारी से निपटने के लिये स्वास्थ्य विभाग…

10 hours ago

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता जयदीप गुप्ता ने सदस्यता अभियान 2024 महापर्व दल्ली राजहरा के वार्ड नं 21 में चलाया…

बलौद संवाददाता - शब्बीर कुरैशी दल्ली राजहरा- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान 2024…

10 hours ago

घर में बंधे 7 भैसों को हाथी ने पटकर मारा दहशत में गांव

संवाददाता/विकास कुमार यादव बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ठरकी मुनवा ग्राम में जंगली…

11 hours ago

हरतालिका तीज पर 24 घंटे तक निर्जला रहकर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना की

विमल सोनी/रतनपुर - हरतालिका तीज पर 24 घंटे तक निर्जला रहकर सुहागिनों ने पति की…

16 hours ago

कुलेश्वर महादेव मंदिर के दान पेटी में चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

खिलेश साहू/धमतरी - दिनांक 04.09.2024 को प्रार्थी चन्द्रभान सिंह ठाकुर पित्ता स्व० बिहारी सिंह ठाकुर…

19 hours ago