मुख्य ख़बरें

क्या आप भी पहन रहें है हर दिन हाई हील्स ? तो जान लें इसके नुकसान..

कुछ लड़कियां हाई हील्स में इतनी ज्यादा कंफर्टेबल हो चुकी हैं, कि वे घंटों इन्हें पहने रख सकती हैं। इन्हें पहन कर डांस करने से लेकर अन्य शारीरिक गतिविधियों को करने से भी नहीं कतराती। परंतु क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है, कि ऐसा करना आपके पैरों को कितना नुकसान पहुंचा सकता है।

हाई हील्स केवल आपके पैरों को ही नहीं, बल्कि आपकी रीढ़ और कूल्हे की हड्डी को भी प्रभावित करती है। खासकर 30 की उम्र के बाद हाई हील्स पहनना अधिक नुकसानदेह हो सकता है। हाई हील्स के ट्रेंड को देखते हुए आज हेल्थ शॉट्स आपके लिए लेकर आया है इससे जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी। चलिए जानते हैं आखिर लंबे समय तक हील्स पहने रहने से क्या नुकसान होते हैं।

  • पोश्चर बिगड़ सकता है।
  • संतुलन बिगड़ सकता है।
  • फ्रैक्चर का खतरा बना रहता है।
  • एड़ी, पैर और कमर में दर्द।
  • पैर की नसों के डैमेज होने का खतरा।
  • स्पाइन में गड़बड़ी हो सकती है।

क्या बंद कर दे हाई हील्स का इस्तेमाल?

हाई हील्स के इतने नुकसानों के बारे में सुनने के साथ बाद आपके मन में एक ही सवाल आ रहा होगा कि क्या हाई हील्स पहनना ही बंद कर दें। अगर हम ये बोलें कि हील पहनना ही बंद कर दें, तो शायद ही कोई महिला इस बात को आसानी से स्वीकार करेगी। ऐसे में ऐसा क्या करें कि आपके हील्स पहनने का शौक भी पूरा हो जाए और आपके स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव भी न पड़े। इसके लिए जानते हैं हाई हील्स को बिना नुकसान के पहनने के कुछ तरीकों के बारे में-

  • आगे से बंद होने वाली हील की तुलना में आगे से खुली रहने वाली हील चुनें। क्योंकि आगे से बंद हील में आपके पैर की उंगलियां एक साथ संकुचित हो कर कसी हुई बंद रहती हैं। इससे पैर के आगे वाले हिस्से के जोड़ों में जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है।
  • स्टिलेटोस से अच्छा है ब्लॉक हील पहनें। ब्लॉक हील से अच्छा है वेजेज पहनें, क्योंकि ऐसे में एक बिंदु पर दबाव नहीं पड़ता है और हील से लेकर पैर की उंगलियों तक वजन बराबर मात्रा में बंटा रहता है।
  • 2 इंच या उससे कम नाप की हील्स पहनें। इससे जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है।
  • नंब या सुन्न करने की कोई क्रीम लगा कर हील्स न पहनें। इससे आप अपने दर्द को छिपाने की कोशिश करेंगे और ये और भी अधिक खतरनाक होता है।
News36garh Reporter

Recent Posts

लेबनान में लगातार तीसरे दिन तबाही, हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स पर हमला

लेबनान में लगातार तीन दिनों से तबाही देखी जा रही है। मंगलवार को पहले पेजर…

4 hours ago

पोंडी उपरोड़ा में बड़े धूम-धाम से हुआ बाबा विश्वकर्मा का मूर्ती विसर्जन ,

कोरबी चोटिया:- ग्राम पंचायत पोंडी उपरोड़ा के हनुमान चबूतरा बस्ती में मंगलवार शाम को समस्त…

4 hours ago

सर्व यादव समाज जनजागरण यात्रा व आमसभा राजपुर मंडी प्रांगण में 21 सितम्बर को आयोजित

संवाददाता/ विकास कुमार यादव राजपुर- सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा समाज को मजबूत एवं…

5 hours ago

शरीर की इन परेशानियों को दूर करने में बेहद असरदार है कपूर, जाने इसके फायदे…

हिंदू धर्म में कपूर का काफी धार्मिक महत्व है। इसके अलावा कपूर शारीरिक फायदे भी…

5 hours ago

शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए अदिति-सिद्धार्थ, फैंस ने लुटाया प्यार…

हीरामंडी सीरीज एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने 16 सितंबर को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से…

6 hours ago

साय-कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक होगी. इस…

6 hours ago