मुख्य ख़बरें

पुण्यतिथि विशेष: बचपन में अखबार बेचते थे कलाम, पायलट बनने की थी इच्छा, संघर्ष से बन गए राष्ट्रपति

भारत के 11वें राष्ट्रपति और वैज्ञानिक रहे एपीजे अब्दुल कलाम का आज पुण्यतिथि है। डॉ कलाम का 27 जुलाई 2015 को IIM शिलांग में लेक्चर देते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता था। उनका पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था।

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। उनके पिता का नाम जैनुलाब्दीन और मां का नाम आशियम्मा था। उनका बचपन काफी संघर्षों में बीता और उन्हें आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए अखबार भी बांटना पड़ा।

उनकी बचपन की पढ़ाई रामेश्वर में ही हुई। इसके बाद उन्होंने 1954 में त्रिची के सेंट जोसेफ कॉलेज से साइंस की डिग्री हासिल की। 1957 में उन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। डॉ कलाम ने भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (DRDO) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में भी काम किया। वह रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार रहे।

कलाम बचपन में पायलट बनना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फिर वह वैज्ञानिक बने और 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे। विज्ञान में उनकी गहरी रुचि थी। वह हमेशा छात्रों को प्रेरित करते थे और बड़े सपने देखने के लिए कहते थे। डॉक्टर कलाम को 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

News36garh Reporter

Recent Posts

गाय को एयर गन से गोली मारने वाला नगर पालिका अध्यक्ष के पति परम मिंज जेल दाखिल

संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने एयर गन से खेत…

1 hour ago

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आंगनबाड़ी, स्कूल, ओबीसी सर्वे, पशु चिकित्सा इकाई व गिरदावरी के कार्यों का किया निरीक्षण

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर बताया आंगनबाड़ी के बच्चों, गर्भवती, शिशुवती…

1 hour ago

जिला पंचायत परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान स्वच्छता अभियान के तहत मनरेगा से लगाए गए एक पेड़ मां के नाम पौधे

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिले के गांव सहित नगरीय निकायों में साफ सफाई कर दिया…

1 hour ago

पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड पंजीयन करने के दिए निर्देश जांजगीर-चांपा…

1 hour ago

केशकाल घाट पर लग रहे जाम एवं जर्जर सड़क पर अब सियासत तेज…

कोंडागांव - ज्योति कुमार कमलासन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी क़े निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी…

2 hours ago

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार ; थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह थाना बलौदा क्षेत्र के नाबालिक बालिका दिनांक 13.09.2024 को बिना…

2 hours ago