मुख्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 5 बच्चों समेत 8 की मौत

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में भीषड़ सड़क हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के डक्सुम इलाके के पास हुआ है। जहां एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि JK03H9017 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सूमो गाड़ी जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ से आ रही थी। डक्सुम के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हैं।

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को बाहर निकाला है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हादसा किन कारणों से हुआ है? इसका पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

इस हादसे की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी इम्तियाज अहमद अपने पांच बच्चों और दो महिलाओं के साथ कार में सवार थे, तभी किश्तवाड़-अनंतनाग रोड पर अराशान स्थान पर उनका एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद वाहन खाई में गिर गया। मृतक इम्तियाज किश्तवाड़ से अपने घर माडवा किश्तवाड़ आ रहा था, जहां वह पुलिस की ड्यूटी पर तैनात था।

बता दें कि इसके पहले सोमवार को मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के जोजिला दर्रे पर सड़क हादसा हो गया था। एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से बेंगलुरू के तीन पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

News36garh Reporter

Recent Posts

19 सितम्बर 2024, गुरुवार – धनु राशी जातकों का दिन रहेगा जोखिम भरा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि द्वितिया 24:41 तक नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 06:07 तक प्रथम करण तैतिल 14:30…

8 hours ago

रतनपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का ब्लॉक स्तरीय मीटिंग हुआ मस्तूरी में संपन्न

रतनपुर संवाददाता – रवि परिहार संध के पदाधिकारी हुए ब्लाक के कर्मचारियों की समस्याओं से…

10 hours ago

गांव-गांव में चला सामूहिक स्वच्छता अभियान, स्वच्छता ही सेवा की ली नागरिकों ने शपथ

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जांजगीर-चांपा 18 सितम्बर 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन एवं…

10 hours ago

अस्थाई पटाखा लायसेंस हेतु 20 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जांजगीर-चांपा 18 सितम्बर 2024/ दीपावली पर्व की दृष्टि से अस्थाई पटाखा…

10 hours ago

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अमेरिका प्रवास के बाद 19 सितम्बर को लौटेंगे स्वदेश

संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल बिलासपुर. 18 सितम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अमेरिका का…

10 hours ago

जागव बोटर कार्यक्रम अंतर्गत नव मतदाताओं ने अमूल्य मतों का प्रयोग करने दिया संदेश रैली और मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के प्रति किया जा रहा जागरूक

संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर / आगामी नगर पंचायत/पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25…

10 hours ago