फैशन / लाइफस्टाइल

बिग बॉस जितने के बाद मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आये मुनव्वर फारुकी, दोनों को इकट्ठा देख दंग रह गए फैंस

हाल ही में बिग बॉस 17 के विनर रहे मुनव्वर फारुकी एक बार फिर सुर्खियों पर है बिग बॉस के दौरान उन पर टू टाइमिंग करने के आरोप लगाये गये थे। कॉमेडियन की एक्स आयशा खान ने शो के अंदर और नाजिला ने शो के बाहर उनकी धज्जियां उड़ा दी। वहीं अब वो एक नई लड़की के साथ दिखाई दिए,जिससे लगातार मुनव्वर सुर्खियों पर है उनकी वह विडियो तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल बिग बॉस के बाद विनर मुनव्वर फारुकी बैक-टू- बैक पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन की पॉपुलैरिटी से बिग बॉस के विनिंग ट्रोफी ने डबल कर दी है। मुनव्वर फारुकी जहां भी जा रहे हैं, फंस उनका पीछा नही छोड़ रहे, अब हाल ही में मुनव्वर एक पार्टी में स्पॉट किए गए, लेकिन इस बार चर्चा उनके साथ आई लड़की को लेकर हो रही है।

मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आये मुनव्वर

आपको बता दें की मुनव्वर फारुकी हाल ही में एक पार्टी अटेंड करने पहुंचे। जहाँ उनके साथ इस बार पार्टी में ऑरी भी नजर आए। दोनों जैसे ही गाड़ी से बाहर निकले मीडिया ने उन्हें घेर लिया। मुनव्वर और ऑरी के साथ एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की बेटी रेने भी दिखाई दीं, जी हां वह मिस्ट्री गर्ल कोई और नही सुष्मिता की बेटी रेने है जिन्हें लेकर इतनी चर्चा हो रही है। कई फैन्स रेने को मुनव्वर के साथ देखकर सोच में पड़ गये है।

 

पार्टी में आयशा खान भी पहुंचीं

खबरों के मुताबिक जहाँ मुनव्वर फारुकी, ऑरी और रेने जिस पार्टी में पहुंते थे, वहां आयशा खान भी आई थीं। उन्हें देखकर पैपराजी फोटो लेने पहुंच गए, लेकिन जैसे ही मुनव्वर फारुकी पार्टी में पहुंचे सारे पैपराजी उन्हें छोड़ मुनव्वर की तरफ भाग गए। बता दें कि बिग बॉस 17 के दौरान आयशा खान ने मुव्वर फारुकी पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में दोनों के बीत दोस्ती भी हो गई थी।

मुनव्वर के फैंस हुए हैरान

वहीँ मुनव्वर फारुकी, रेने और ऑरी तीनो के साथ होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों का ध्यान ऑरी और मुनव्वर की बॉन्डिंग ने खींचा, तो वहीं ज्यादातर लोगों ने रेने को नोटिस किया। जबकि वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने हैरानी जताई और पूछा कि रेने, मुनव्वर के साथ क्या कर रही हैं। वहीं, कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि क्या दोनों डेटिंग कर रहे हैं।

नेटिजन्स ने किया ट्रोल

वहीँ एक ओर सोशल मीडिया के सारे प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने मुनव्वर फारुकी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जाहिर है कि बिग बॉस के घर में आयशा खान ने मुनव्वर पर महिलाओं संग धोखोबाजी करने और महिलावादी का टैग दिया था। ऐसे में वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘मुन्ना की नई गर्लफ्रेंड’।

 

 

News36garh Reporter

Recent Posts

7 जुलाई 2024, रविवार – वृश्चिक राशी के जातकों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि द्वितिया 28:59 तक नक्षत्र पुष्य 29:58 तक प्रथम करण बालवा 16:42…

47 mins ago

क्यों अलग है गुप्त नवरात्री ?? जानिए कौन सी देवियों की होती है इसमें पूजा…

नवरात्री हिन्दुओं की आस्था में बहुत ही विशेष स्थान रखता है l माँ आदी शक्ति…

1 hour ago

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने की योजनाओं की समीक्षा

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि लोगों का काम…

4 hours ago

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की धुरी : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बच्चों को शिक्षा अर्जन…

4 hours ago

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

न्यूज़36 गढ़  संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक एवं उपाधियां आपकी उपलब्धियां,…

4 hours ago

गांजा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक से 1 किलो 224ग्राम गांजा जप्त

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी थाना सिटी कोतवाली द्वारा अवैध रुप से गांजा बेच रहे आरोपी के…

5 hours ago