चर्चा में

कलेक्टर ने संज्ञान लेकर की त्वरित कार्यवाही

पदीय दायित्वों के प्रति अनुशासनहीनता एवं अकर्मण्यता बरतने पर 02 स्टाफ नर्स निलंबित

संवाददाता/ विकास कुमार यादव

बलरामपुर

सोशल मीडिया में चले खबर ‘‘सीएचसी राजपुर में छात्रावास के बच्चों और मैडम के साथ बदतमीजी’’ को कलेक्टर ने संज्ञान में लेकर विकासखण्ड राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर की स्टॉफ नर्स आंचल सिंह एवं रजनी तिर्की को पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं अकर्मण्यता बरते जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निलंबित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टॉफ नर्स आंचल सिंह एवं रजनी तिर्की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर के द्वारा राजी पड़हा हॉस्टल की शिक्षिका द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य खराब होने पर ईलाज हेतु लाये जाने पर उनके साथ अभ्रदतापूर्ण दृर्व्यवहार किया गया, जो उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं अकर्मण्यता को दर्शाता है।

आंचल सिंह एवं रजनी तिर्की का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 (1) (2) (3) के विपरीत है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (1) क के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला चिकित्सालय बलरामपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में आंचल सिंह एवं रजनी तिर्की स्टाफ नर्स सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

(बलरामपुर संवाददाता – विकास कुमार यादव)

News36garh Reporter

Recent Posts

17 सितम्बर 2024, मंगलवार – तुला राशी जातकों को क़ानूनी मामला कर सकता है परेशान, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि चतुर्दशी 11:42 तक नक्षत्र शतभिषा 13:43 तक प्रथम करण वणिजा 11:42…

2 hours ago

गुपचुप शादी रचाई अदिति राव और सिद्धार्थ ने, खुबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैन्स को दिया सरप्राइज

बॉलीवुड के स्टार कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। उन्होंने…

3 hours ago

रग्बी मे बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे तागा स्कूल के खिलाड़ी

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जांजगीर चांपा व्यायाम शिक्षक चंद्रशेखर महतो के मार्गदर्शन में…

4 hours ago

गेमन पुल के नीचे हसदेव नदी में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी।

जांजगीर चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल चांपा। हसदेव नदी के गेमन पुल के नीचे एक…

5 hours ago

100 वर्षों से विराजमान हो रहे है गणेश जी ; बैधनाथ परिवार ने किया भंडारा ; 100 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन

गौरेला: गणेश उत्सव के अवसर पर गौरेला के सिंघल वैधनाथ परिवार के द्वारा 100 वर्षों…

5 hours ago