चर्चा में

थाना पुरूर पुलिस की एक और बडी कार्यवाही ; 60 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) के साथ 03 आरोपियो को किया गया ; घटना में प्रयुक्त वाहन को किया गया जप्त:

निलेश सिंह/बालोद:

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर जिला बालोद बोनीफास एक्का व थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वाले 03 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

दिनांक 07.02.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग की महिन्द्रा मराजो वाहन क्रमांक UP-32-KZ-8648 जिसमें तीन व्यक्ति सवार है। जो अपने वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखे हुए हैं, जिसे कोण्डागांव की ओर से केशकाल कांकेर के रास्ते रायपुर की ओर लेकर जा रहे हैं, की सूचना पर ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास एन एच 30 मार्ग के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी, कुछ समय बाद मुखबीर के बतायेनुसार एक सफेद रंग की महिन्द्रा मराजो वाहन क्रमांक UP-32-KZ-8648 आया।

जिसे ईशारा कर रूकवाया गया। वाहन में सवार आरोपीगण वाहन को रोककर गाडी से उतरकर भागने का प्रयास कर रहे थे। जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम- विकास गुप्ता पिता गयाप्रसाद गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी खुटारखास थाना खुटारखास जिला शाहजहानपुर (उ०प्र०), रवि कश्यप पिता स्व० अशोक कुमार कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी बाराबंकी के पास लखनउ थाना नवाबगंज जिला बाराबंकी (उ०प्र०), आंचल सक्सेना पिता दिनेश कुमार सक्सेना उम्र 30 वर्ष निवासी डॉ० सागर क्लिनिक के पास राजाजीपुरम थाना तालकटोरा जिला लखनउ (उ०प्र०) का रहने वाले बताये।

जिनके वाहन महिन्द्रा मराजो वाहन क्रमांक UP-32-KZ-8648 की तलाशी लेने पर वाहन की पिछली सीट के नीचे भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटा हुआ 10 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 60 किलोग्राम कौमती 6,00,000/ रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती 8,00,000/रूपयो, आरोपियो का मोबाईल कीमती 11,000/रू व नगदी सहित कुल जुमला 14,11,480 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 20 (ख) एनडीपीएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। तथा आरोपीगणो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि अजयशंकर अविनाशी, आरक्षक लिखन साहु, किशोर साहू, संदीप यादव, गुणेश यादव, सुरेश पटेल, छोटू सोनकर, म०आर० पुस्पलता साहू व सायबर सेल बालोद प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू, आरक्षक मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

News36garh Reporter

Recent Posts

क्यों अलग है गुप्त नवरात्री ?? जानिए कौन सी देवियों की होती है इसमें पूजा…

नवरात्री हिन्दुओं की आस्था में बहुत ही विशेष स्थान रखता है l माँ आदी शक्ति…

5 mins ago

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने की योजनाओं की समीक्षा

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि लोगों का काम…

3 hours ago

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की धुरी : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बच्चों को शिक्षा अर्जन…

3 hours ago

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

न्यूज़36 गढ़  संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक एवं उपाधियां आपकी उपलब्धियां,…

3 hours ago

गांजा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक से 1 किलो 224ग्राम गांजा जप्त

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी थाना सिटी कोतवाली द्वारा अवैध रुप से गांजा बेच रहे आरोपी के…

3 hours ago

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मजयंति पर भाजपाई ने डाला जीवनी पर प्रकाश

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती दिवस भाजपा मंडल धमतरी द्वारा मनाया…

3 hours ago