राजेन्द्र जायसवाल/जांजगीर-चांपा –
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोकसभा निर्वाचन के पूर्व अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 को अंतिम प्रकाशन जिले के सभी मतदान केन्द्रों में किया जा रहा है, प्रत्येक मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है, जहां सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख पाएंगे। 6 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया, सभी मतदाता अपनी जानकारी ऑनलाईन वोटर पोर्टल, वोटर हेल्पलाईन मोबाईल एप्प एवं बी.एल.ओ. के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने बताया कि जिले में प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान कुल 795147 (पुरूष – 403664, महिला – 391466, तृतीय लिंग – 17) मतदाता पंजीकृत थे। वर्तमान में अंतिम प्रकाशन में कुल 808686 (पुरूष- 408843, महिला-399826, तृतीय लिंग 17) मतदाता पंजीकृत हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी सहित विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विधानसभावार मतदाताओं की जानकारी –
अंतिम प्रकाशन में 33 अकलतरा में कुल 226004, 34 जांजगीर-चांपा में 218200, 35 सक्ती में 82454, 37 जैजैपुर में 59074 और 38 पामगढ़ में 222954 मतदाता पंजीकृत हैं। पुनरीक्षण अवधि के दौरान कुल 41188 फार्म प्राप्त हुए जिसमें 37958 फार्मों को निराकृत किया गया।
जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिला जांजगीर चांपा :लच्छनपुर स्थानीय निवासी विनोद कुमार यादव…
न्यूज़ 36गढ़ संवाददाता - निलेश सिंह अकलतरा: ज्ञात हो कि नागपुर-झारसुगुड़ा के मध्य पाइपलाइन के…
रायपुर संवाददाता - सोमन साहू छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के धर्मगुरु, राजा गुरु बालदास साहेब का…
न्यूज़ 36गढ़ संवाददाता – निलेश सिंह बालोद: पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त…
न्यूज़ 36गढ़ संवाददाता - निलेश सिंह मुंगेली: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नशे के अवैध कार्य करने…
आरंग संवाददाता - सोमन साहू लेखाधिकारी सुष्मिता मैडम से शिक्षकों के लंबित वेतन व संविलियन…