चर्चा में

भारत में यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर

बलरामपुर संवाददाता -विकास कुमार यादव

राजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक राजपुर में आयोजित की गई जिसमें भारत में यात्रा और बलरामपुर जिले में राहुल गांधी के आगमन को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा जिला स्तर के पदाधिकारीयों से यात्रा के संबंध में सुझाव लिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री दितेंद्र मिश्रा ने कहा कि राहुल जी की यात्रा लोकसभा चुनाव के पूर्व हो रही अति महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है इस यात्रा के माध्यम से आम जनों से सीधे जुड़कर राहुल जी अपनी बात रखेंगे।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा की यात्रा 13 फरवरी को दोपहर बाद लगभग 4:00 बजे जिले के ककना ग्राम में प्रवेश करेगी जहां से झींगो तक संपूर्ण राष्ट्रीय मार्ग पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से आम लोगों से मुलाकात करेंगे उन्हें संबोधित करेंगे तथा ग्राम झींगों में रात्रि विश्राम करेंगे अगले दिन यात्रा सुबह 9:00 बजे जिला मुख्यालय बलरामपुर होते हुए झारखंड की ओर रवाना होगी जिला मुख्यालय बलरामपुर में भी राहुल जी पदयात्रा करेंगे यात्रा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद कर जुड़ेंगे, बैठक के माध्यम से सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गई हैं ताकि यात्रा के माध्यम से राहुल जी की बात सीधे आम लोगों तक पहुंच सके।
बैठक में पूर्व विधायक व मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर प्रीतम राम, महेश्वर पैकरा हरिहर यादव यादव अशोक सिंह राजु,अजय गुप्ता,अजय सोनी डॉक्टर दिनेश यादव अंजुम अंसारी संजू गुप्ता नन्हेंलाल गुप्ता, गौर विश्वास, विकास दुबे,के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष रिपुजीत सिंह हरीश मिश्रा,अब्दुला जी, विजय पैकरा सुनील सिंह,जितेंद्र गुप्ता, लालसाय मिंज,उर्मिला सिंह, लक्ष्मी सोनी, बृजेश मिश्रा राजेंद्र भगत सुदामा राजवाड़े राम बिहारी यादव रुपेश यादव शाहिद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News36garh Reporter

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर आयोजित जनजाति समाज गौरव कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर के पूर्व सांसद मोहन मंडावी

रिपोर्ट-खिलेश साहू आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली परंपरा की संवाहक है - मोहन मंडावी धमतरी…

3 hours ago

महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जशपुर की श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव,…

3 hours ago

सलमान खान को फिर मिली धमकी, 5 करोड़ नही दिए तो होगा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल

बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के…

3 hours ago

विनोद कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, फूफा घसीराम यादव पर लगाए गंभीर आरोप

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिला जांजगीर चांपा :लच्छनपुर स्थानीय निवासी विनोद कुमार यादव…

4 hours ago