रायपुर

5 महिलाएं और युवक गिरफ्तारः पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में किए थे ये बड़ा कांड, होटल से पकड़ाए, कारनामे जान रह जाएंगे हैरान…

रायपुर/आरंग/सोमन साहू:-

कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज के शिव महापुराण कथा में भीड़ का फायदा उठाकर 03 अलग- अलग महिला श्रद्धालुओं के गले में पहने सोने की चैन चोरी करने वाले 5 महिलाओ और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित वेलकम होटल में आरोपीगण रुके हुए थे। दिनांक 13.08.2024 को थाना राखी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गनौद/ खरखराडीह में कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज की शिव महापुराण कथा आयोजित हुई थी। आरोपियों द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर 03 अलग – अलग महिला श्रद्धालुओं के गले में पहने सोने की चैन को चोरी कर लिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। टीम के सदस्यों द्वारा वाहनों सहित होटल, लॉज एवं ढ़ाबों की भी चेकिंग की जाकर अज्ञात आरोपी की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्य थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित वेलकम होटल को चेक कर रहे थे। होटल में उ.प्र. के कुछ व्यक्ति रूके थे, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे। जिनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में 03 नग सोने का चैन रखा होना पाया गया।

चैन के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोलमोल जवाब देकर टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर व्यक्तियों द्वारा ग्राम गनौद/खरखराडीह में आयोजित कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज के कार्यक्रम में अलग अलग 03 महिलाओं के गले से सोने की चैन को चोरी करना बताया गया। जिस पर व्यक्तियों के कब्जे से 03 नग सोने की चैन बरामद कर थाना राखी में कार्यवाही किया जा रहा हैंl

आरोपियों की लिस्ट

01. अरविंद कुमार पिता राम नवल उम्र 24 वर्ष निवासी महूल सहराना थाना पवई जिला आजमगढ (उ.प्र.)।2. 02. पूजा देवी पति अनिल कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी बलुवा मुबारकपुर थाना बलुवा जिला आजमगढ़ (उ०प्र०)।
03. सुनीता देवी पति नितीश कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी पिपरिया थाना बिलरिया जिला आजमगढ (उ०प्र०)।4. 04. सपना देवी पति राजू चमार उम्र 30 वर्ष निवासी साकिनान बलूवा थाना बिलरिया गंज जिला आजमगढ (उ.प्र.)।
05. आशादेवी पति राधे कुमार उम्र 58 वर्ष निवासी बलूवा थाना बिलरिया गंज जिला आजमगढ (उ.प्र.)। 06. कौशिल्या देवी पति भोले उम्र 58 वर्ष निवासी महूवार थाना कोपा जिला मउ (उ.प्र.)।

News36garh Reporter

Recent Posts

12 सितम्बर 2024, गुरुवार – सिंह राशी जातकों को मिलेंगे इनकम के नए सोर्स, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि नवमी 23:27 तक नक्षत्र मूल 21:40 तक प्रथम करण बालवा 11:41…

57 mins ago

गौवंशीय व भैंसवंशीय पशुओं का किया जा रहा टीकाकरण

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिले में अब तक लगभग 1.60 लाख पशुओ को लगाया…

2 hours ago

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह 18 सितम्बर को होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारी…

2 hours ago

ईश्वर को मनरेगा की मदद से मिली उन्नति की राह, मनरेगा से हुआ पशु आश्रय स्थल निर्माण कार्य

जांजगीर-चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल जांजगीर-चांपा 10 सितम्बर 2024/ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ईश्वर…

3 hours ago

जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 से 23 सितम्बर तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार

संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में शुन्य से 06 वर्ष…

6 hours ago

14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

-स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर होगी विभिन्न गतिविधियां आयोजित संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर…

6 hours ago