चर्चा में

आरंग विधायक कार्यालय में मनाई गई पू्र्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

आरंग/सोमन साहू:-

विधायक कार्यालय आरंग में शुक्रवार शाम को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। एक भावुक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि वाजपेयी जी की बातें अक्सर उम्मीद, धैर्य और सच्चाई की ओर इशारा करती हैं और उन्होंने अपने शब्दों के माध्यम से लोगों को संघर्ष, समर्पण और महानता की ओर प्रेरित किया। उनके विचार आज भी लोगों के लिए मार्गदर्शक का काम करते हैं।

उनके विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर आप उनके विचारों से स्वयं को प्रेरित कर सकते है। अटल जी कहते थे कि बाधाएं आती हैं आएं,घिरें प्रलय की घोर घटाएं,पावों के नीचे अंगारे,सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं,निज हाथों में हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा। कदम मिलाकर चलना होगा।

वाजपेयी जी का कहना था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।

उनका पूरा विश्वास था कि मन हार करके मैदान नहीं जीते जाते, न मैदान जीतने से मन ही जीते जाते हैंl इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपास्थित रहे

News36garh Reporter

Recent Posts

12 सितम्बर 2024, गुरुवार – सिंह राशी जातकों को मिलेंगे इनकम के नए सोर्स, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि नवमी 23:27 तक नक्षत्र मूल 21:40 तक प्रथम करण बालवा 11:41…

59 mins ago

गौवंशीय व भैंसवंशीय पशुओं का किया जा रहा टीकाकरण

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिले में अब तक लगभग 1.60 लाख पशुओ को लगाया…

2 hours ago

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह 18 सितम्बर को होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारी…

2 hours ago

ईश्वर को मनरेगा की मदद से मिली उन्नति की राह, मनरेगा से हुआ पशु आश्रय स्थल निर्माण कार्य

जांजगीर-चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल जांजगीर-चांपा 10 सितम्बर 2024/ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ईश्वर…

3 hours ago

जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 से 23 सितम्बर तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार

संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में शुन्य से 06 वर्ष…

6 hours ago

14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

-स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर होगी विभिन्न गतिविधियां आयोजित संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर…

6 hours ago