चर्चा में

मध्यप्रदेश राज्य के किसानों ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव का भ्रमण

राजनांदगांव संवाददाता – संजय सोनी

 किसानों को उन्नत कृषि तकनीकी एवं फसलों की विभिन्न किस्मों की उत्पादन तकनीकी के संबंध में दी गई जानकारी

09 फरवरी 2024।
मध्यप्रदेश राज्य के शहडोल एवं डिंडोरी जिले के करंजिया, डिंडोरी, बजाग एवं अमरपुर विकासखण्ड के लगभग 100 बड़े एवं मध्यम वर्गीय कृषकों ने 8 एवं 9 फरवरी को कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव का भ्रमण किया।

मध्यप्रदेश राज्य के किसानों ने छत्तीसगढ़ राज्य में उन्नत कृषि तकनीकी एवं फसलों की विभिन्न किस्मों की उत्पादन तकनीकी का जायजा लिया।

कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा के मार्गदर्शन में सर्वप्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र में सभी किसानों का स्वागत किया गया। वैज्ञानिक मृदा विज्ञान श्रीमती अंजली घृतलहरे ने किसानों को प्राकृतिक खेती जीवामृत, बीजामृत के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। वैज्ञानिक कृषि अभियांत्रिकी डॉ. अतुल डांगे द्वारा सीड् हब एवं सीड् ग्रेडिंग मशीन के बारे में जानकारी दी गई। वैज्ञानिक सस्य विज्ञान श्री मनीष कुमार सिंह द्वारा जैविक खेती के महत्वों को बताया गया।

वैज्ञानिक मौसम विज्ञान श्रीमती सुरभि जैन द्वारा कृषि में मौसम को प्रभावित करने वाले विभिन्न तत्वों के बारे में जानकारी दी गई। वैज्ञानिक कृषि विस्तार डॉ. योगेंद्र श्रीवास ने लघु धान्य फसलों व कार्यक्रम सहायक पौधरोग श्री जितेंद्र कुमार मेश्राम द्वारा ऑयस्टर मशरूम उत्पादन तकनीक की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री आशीष शुक्ला द्वारा प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया जिसमें प्रक्षेत्र की विभिन्न इकाईयां जैसे कि मौसम वेद्यशाला, सीड् ग्रेडिंग, मशरूम, मुर्गी पालन, मछली पालन, वर्मी खाद इकाई व बीज उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी गई।

News36garh Reporter

Recent Posts

17 सितम्बर 2024, मंगलवार – तुला राशी जातकों को क़ानूनी मामला कर सकता है परेशान, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि चतुर्दशी 11:42 तक नक्षत्र शतभिषा 13:43 तक प्रथम करण वणिजा 11:42…

1 hour ago

गुपचुप शादी रचाई अदिति राव और सिद्धार्थ ने, खुबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैन्स को दिया सरप्राइज

बॉलीवुड के स्टार कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। उन्होंने…

2 hours ago

रग्बी मे बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे तागा स्कूल के खिलाड़ी

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जांजगीर चांपा व्यायाम शिक्षक चंद्रशेखर महतो के मार्गदर्शन में…

4 hours ago

गेमन पुल के नीचे हसदेव नदी में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी।

जांजगीर चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल चांपा। हसदेव नदी के गेमन पुल के नीचे एक…

4 hours ago

100 वर्षों से विराजमान हो रहे है गणेश जी ; बैधनाथ परिवार ने किया भंडारा ; 100 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन

गौरेला: गणेश उत्सव के अवसर पर गौरेला के सिंघल वैधनाथ परिवार के द्वारा 100 वर्षों…

4 hours ago