चर्चा में

सदस्यता महाभियान में लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी

लक्ष्मण झा बने प्रदेश सदस्यता सह प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा सदस्यता अभियान संयुक्त मोर्चा बैठक रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव एवम समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में चार सदस्य टीम बनाई। संगठन पर्व महा सदस्यता अभियान के लिए बस्तर संभाग से लक्ष्मण झा प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। लक्ष्मण झा को सदस्यता महाअभियान में प्रदेश के सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण झा ने बताया युवा मोर्चा का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी से युवाओं को एवं नव मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का प्रयास रहेगा। इस अभियान के तहत युवा मोर्चा के सदस्य कॉलेज कैंपस, खेल मैदान,कोचिंग क्लासेस, लाइब्रेरी, जिम में प्रदेश भर के सभी युवाओं के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना एवम ज्यादा से ज्यादा युवाओं से संपर्क कर युवा मोर्चा द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों, भूमिका को उनके बीच में रखने का कार्य करेगा एवं राष्ट्र हित में युवाओं की भूमिका क्या होनी चाहिए इससे भी युवाओं को अवगत कराएगा। लक्ष्मण झा को जिम्मेदारी मिलने से बस्तर के सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष है।

न्यूज़ 36  गढ़ संवाददाता – सुजाता चक्रबोर्ति

News36garh Reporter

Recent Posts

सुकमा के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ‘‘दुलेड़’’ एवं ‘‘मुरकराजकोण्डा’’ में सुरक्षा बलों के अथक प्रयास से प्रारम्भ हुआ कुंदेड़ क्षेत्र में जियो 4-G मोबाईल नेटवर्क

सुकमा संवाददाता - दीपक पोड़ीयामी जिला सुकमा के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ‘‘दुलेड़’’ एवं ‘‘मुरकराजकोण्डा’’…

2 hours ago

लक्ष्मण घाट – यहाँ श्रीराम ने किया था अपने पितरों और लक्ष्मण जी के लिए तर्पण

अयोध्या प्रभु श्री राम की जन्म भूमि होने की वजह से हिन्दुओं के लिए पवित्र…

2 hours ago

10 दिनों की विधिवत पूजा के बाद गणपति बाप्पा का किया गया धूमधाम से विसर्जन

रतनपुर संवाददाता - विमल सोनी खैरा ... ग्राम पंचायत खैरा सहित अंचल के चपोरा, सेमरा,नवागांव,उमरियादादर,रिगवार…

3 hours ago

विधायक निधि से 58.50 लाख के कार्य स्वीकृत, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने जीपीएम ज़िले को दी विकास की सौगात

पेंड्रा संवाददाता - दीपक कश्यप पेंड्रा - कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने जीपीएम ज़िले की…

3 hours ago

20 सितम्बर 2024 शुक्रवार – कुंभ राशी जातकों का दिन रहेगा खुशनुमा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि तृतीया 21:18 तक नक्षत्र अश्विनी 26:43 तक प्रथम करण वणिजा 10:57…

12 hours ago