मुख्य ख़बरें

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के विरोध में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का प्रोटेस्ट, शिवसेना ने निकाला मार्च

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) ने सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के विरोध में रविवार को दक्षिण मुंबई में प्रतिष्ठित हुतात्मा चौक से ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ तक मार्च निकाला। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) सुप्रीमो शरद पवार, शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले और पार्टी की मुंबई इकाई की प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने ‘संयुक्त महाराष्ट्र’ आंदोलन में शहीद हुए लोगों की याद में बने हुतात्मा चौक पर पुष्पांजलि अर्पित कर विरोध मार्च की शुरुआत की। इसे जोड़े मारो (जूता मारो) आंदोलन नाम दिया गया है।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अनिल देसाई ने कहा कि प्रधानमंत्री भावुक थे, उन्होंने इस घटना पर दुख जताया, लेकिन महाराष्ट्र सरकार को जो व्यक्त करना चाहिए था, उसने ऐसा नहीं किया। उन्होंने विपक्ष के साथ गलत तरीके से बातचीत शुरू कर दी और कहा कि हम इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं, जबकि यह सबसे भावनात्मक मुद्दा था, जो महाराष्ट्र ने पहले कभी नहीं देखा। महाराष्ट्र की जनता जानती है कि कौन राजनीति कर रहा है और कौन हमारे स्वाभिमान के साथ सड़क पर है। सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

प्रदर्शन को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये जो आज आंदोलन हो रहा है, पूरे तरीके से राजनीतिक आंदोलन है। इन्होंने कभी भी छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान नहीं किया।

MVA ने साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक पैदल मार्च निकाला। ​​​​​​इसमें ​उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, नाना पटोले समेत MVA की तीनों पार्टियों के बड़े नेता शामिल हुए हैं।

प्रदर्शन के दौरान उद्धव ठाकरे ने CM शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के पोस्टर पर चप्पल मारी। उन्होंने कहा- मोदी की माफी अंहकार से भरी हुई थी। वहीं, शरद पवार ने कहा- मूर्ति गिरना भ्रष्टाचार का एक उदाहरण है।

इधर, CM शिंदे ने कहा- विपक्ष मामले पर राजनीति कर रहा है। जनता यह देख रही है। आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की जनता इन्हें जूतों से पीटेगी। भाजपा ने भी विपक्ष के प्रदर्शन के खिलाफ मुंबई में प्रोटेस्ट किया है।

भाजपा नेता बोले- MVA इस मुद्दे का चुनावी लाभ लेना चाहता है

MVA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता प्रसाद लाड बोले- हम छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त कर रहे हैं। महा विकास अघाड़ी एक नैरेटिव बना रहा है। हम उस नैरेटिव के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। विपक्ष चुनावों को लेकर लाभ उठाना चाहता है।

क्या है मामला

दरअसल, इसी 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई।  सिंधुदुर्ग जिले में 4 दिसंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना दिवस पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया था। 35 फुट की इस प्रतिमा का अनावरण नौसेना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में किया गया था। आयोजन पहली बार राजकोट किले में किया गया था। इसका उद्देश्य समुद्री रक्षा और सुरक्षा के प्रति मराठा नौसेना और छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत एवं आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ इसके ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान करना था। इस परियोजना की परिकल्पना और संचालन भारतीय नौसेना ने राज्य सरकार के साथ मिलकर किया था। इसके लिए राज्य सरकार ने धन भी मुहैया कराया था। रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रतिमा पर महाराष्ट्र सरकार ने 2.36 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

 

News36garh Reporter

Recent Posts

10 अप्रेल 2025, गुरुवार – कन्या राशी के जातक शत्रुओं से रहे सावधान, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि त्रयोदशी 25:03 तक नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 12:21 तक प्रथम करण कौवाला…

7 hours ago

एनएसयूआई द्वारा अपने संगठन का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

संवाददाता/विकास कुमार यादव बलरामपुर /बलरामपुर जिले के राजपुर एनएसयूआई द्वारा अपने संगठन का स्थापना दिवस…

8 hours ago

सुशासन तिहार: कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

आवेदन पत्रों की ली जानकारी, समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के दिए निर्देश संवाददाता/विकास कुमार…

8 hours ago

3 वर्ष से अटके रोजगार गारंटी की राशि जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने किया समस्या निराकरण

कोरबा संवाददाता - संजू वैष्णव जनता को कराया सुशासन तिहार का फार्म उपलब्ध करतला विकासखंड…

8 hours ago

महिला को टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल चालकों की पहचान – मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई विधिसम्मत कार्यवाही

पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप पांच दिवस पूर्व सिंध मेडिकल के सामने सड़क पार कर…

8 hours ago