चर्चा में

गुजरात बाढ़ की चपेट में, 5 राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड का अलर्ट

गुजरात में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से कई शहरों में बाढ़ आ गई है। बिजली कनेक्शन टूटने से लोग अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। राज्य में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं राज्य में 7 राष्ट्रीय राजमार्ग, 66 राज्य राजमार्ग, 92 अन्य सड़कें और 774 पंचायत सड़कें मिलाकर 939 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। वहीं, अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुजरात में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी टीम गठित की है।

इस बारे में आधिकारिक बयान भी जारी हो चुका है। बयान के मुताबिक, टीम शीघ्र ही गुजरात के बाढ़ प्रभावित उन जिलों का दौरा करेगी, जहां 25 से 30 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी वर्षा हुई थी। गृह मंत्रालय द्वारा बनाई गई इस अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) का नेतृत्व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के कार्यकारी निदेशक करेंगे।

ये राज्य भी चरम मौसमी दशाओं से प्रभावित
मध्य प्रदेश और राजस्थान भी भारी से बहुत भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। इस साल हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से काफी नुकसान पहुंचा है। गृह मंत्रालय इन राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में है और यदि वे व्यापक नुकसान की सूचना देते हैं तो वहां भी आईएमसीटी को भेजा जाएगा। इस मानसून के दौरान कुछ अन्य राज्य भी भारी वर्षा, बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पिछले दो दिन से भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में बाढ़ से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पिछले 24 घंटों में आंध्र के विजयवाड़ा में लैंडस्लाइड में 5 लोगों की मौत हो गई। गुंटूर में 3 लोग नहर में डूब गए। यहां अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट है।

तेलंगाना में केसमुद्रम और महबूबाबाद के बीच रेलवे पटरी बह गई। वीडियो में ट्रैक के आर-पार पानी बहता दिखा। दिल्ली-विजयवाड़ा रूट पर सभी ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। आंध्र-तेलंगाना के बीच 6 ट्रेनें कैंसिल और 9 डायवर्ट की गई हैं। सोमवार को भी भारी बारिश का अनुमान है, इसके चलते सभी स्कूल कल बंद रहेंगे।

इधर मध्य प्रदेश-राजस्थान में सितंबर शुरू होने के साथ तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बाढ़ और लैंडस्लाइड की भी संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश में बीते 7 दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। वाराणसी में 55 घाट गंगा में डूबे हुए हैं। बलिया में गंगा खतरे के निशान से ऊपर है।

2 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को 18 राज्यों (कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर) में भारी बारिश की आशंका जताई है।

IMD ने कहा है कि गुजरात के कई जिलों में अगले 3 दिन तक बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट रहेगा। हिमाचल प्रदेश में भी 2 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

सितंबर में 5 राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि अगस्त में देश के नॉर्थ-वेस्ट हिस्से में 253.9 मिमी बारिश हुई। 2001 के बाद से अब तक यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि सितंबर में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश होने का अनुमान है।

महापात्र ने कहा- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा से बाढ़ आ सकती है। इसके अलावा लैंडस्लाइड को लेकर भी अलर्ट रहना होगा।

News36garh Reporter

Recent Posts

सुकमा में भालू के साथ अमानवीय कृत्य, जबड़ा और पंजा तोडा, बाल नोचे… तडपता देख हँसते रहे युवक

भालू के साथ क्रूरता कर उसे तड़पा-तड़पा कर मार दिया गया है. इस क्रूरता का…

2 hours ago

दिल्ली से कसोल जा रही यात्री बस पहाड़ी से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, 30 यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 30 से…

3 hours ago

बैशाखी – खालसा पंथ की स्थापना, मेष संक्रांति और नई फसल का उत्सव

बैसाखी मुख्य रूप से उत्तर भारत के कई राज्यों में मनाई जाती है, लेकिन इसका…

4 hours ago

खैरा में तीन दिवसीय रात्रि कालीन छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग (महिला वर्ग) आठवां सीजन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

(रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी) खैरा... राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला खिलाड़ियों को खेल…

5 hours ago

हनुमान जन्मोत्सव पर धर्म जागृति मंच के शोभायात्रा से भगवामय हुआ शहर

रतनपुर संवाददाता - विमल सोनी अमर, धरमलाल, पूजा विधानी सहित 10000 से ज्यादा लोग हुए…

5 hours ago

“लाल ईंट का लालच – पर्यावरण, राजस्व और कानून की धज्जियां उड़ाता कनकपुर का अवैध व्यापार”

जांजगीर-चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल प्रतिबंधित लाल ईंट के काले कारोबार जोरो पर जांजगीर-चांपा। जिले…

5 hours ago