मुख्य ख़बरें

आज रवि और शुक्ल योग में लिया जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

हरतालिका तीज का व्रत वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि के लिए लिया जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को यह व्रत रखा जाता है और इस साल 6 सितंबर के दिन ये व्रत रखा जाना है। इस व्रत को विवाहित महिलाओं के साथ ही अविवाहित कन्याएं भी योग्य वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं। साल 2024 में हरतालिक तीज व्रत के दिन कई शुभ योग भी बनने जा रहे हैं, जैसे इस दिन रवि योग और शुक्ल योग रहेगा। इन शुभ योगों में व्रत रखने से व्रतियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि, व्रत रखने वालों को किस समय इस दिन पूजा करनी चाहिए और हरतालिका व्रत की सही पूजा विधि क्या है।

इस बार हरतालिका तीज के दिन रवि और शुक्ल योग का शुभ संयोग रहने वाला है। इसके साथ ही सुबह लगभग 9 बजकर 26 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा और उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा। इन शुभ योगों में पूजा पाठ करने से महिलाओं को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आइए अब जान लेते हैं कि इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या होगा।

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगी और अगल दिन लगभग 3 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी। उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को रखा जाना ही उचित होगा। इस दिन सुबह और शाम दोनों समय पूजा की जाएगी। सुबह के समय पूजा का शुभ मुहूर्त 6 बजे से लेकर 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही शाम के समय सूर्योदय के बाद प्रदोष काल की पूजा आप कर सकते हैं। शाम की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 6 बजकर 40 मिनट से 9 बजे तक माना जा रहा है। अगर शुभ मुहूर्त में आप माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

हरतालिका तीज पूजा विधि:

1. सुबह जल्दी उठें और स्नान- ध्यान करने के बाद पूजा स्थल की भी सफाई करें।
2. इसके बाद आपको पूजा स्थल पर बैठकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
3. सबसे पहले गणेश भगवान की पूजा करें।
4. इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान पूर्वक पूजा करें और साथ ही मंत्रों का जप भी करें।
5. इसके बाद सपरिवार हरतालिका तीज व्रत की कथा को  सुनें या पढ़ें।
6. पूजा में चुनरी, सिंदूर, कुमकुम, फूल, फल, और मिठाई आदि आपको अर्पित करने चाहिए।
8. व्रत तोड़ने से पहले अगर आप चंद्रमा को अर्घ्य दें तो इसे भी बेहद शुभ माना जाता है।
9. व्रत का पारण चतुर्थी तिथि के दिन भगवान की पूजा के बाद कुछ मीठा खाकर करें।

News36garh Reporter

Recent Posts

20 सितम्बर 2024 शुक्रवार – कुंभ राशी जातकों का दिन रहेगा खुशनुमा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि तृतीया 21:18 तक नक्षत्र अश्विनी 26:43 तक प्रथम करण वणिजा 10:57…

6 hours ago

गाय को एयर गन से गोली मारने वाला नगर पालिका अध्यक्ष के पति परम मिंज जेल दाखिल

संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने एयर गन से खेत…

9 hours ago

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आंगनबाड़ी, स्कूल, ओबीसी सर्वे, पशु चिकित्सा इकाई व गिरदावरी के कार्यों का किया निरीक्षण

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर बताया आंगनबाड़ी के बच्चों, गर्भवती, शिशुवती…

9 hours ago

जिला पंचायत परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान स्वच्छता अभियान के तहत मनरेगा से लगाए गए एक पेड़ मां के नाम पौधे

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिले के गांव सहित नगरीय निकायों में साफ सफाई कर दिया…

9 hours ago

पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड पंजीयन करने के दिए निर्देश जांजगीर-चांपा…

10 hours ago