चर्चा में

भागवत कथा:हवन यज्ञ और भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन

विमल सोनी/रतनपुर –

महामाया नया धर्मशाला चल रही भागवत कथा शुक्रवार को संपन्न हो गई। कथा के समापन के हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। आहुति डालने वालों में शरद जायसवाल, संजय जायसवाल,नीरज जायसवाल, विकास जायसवाल, पंकज जायसवाल संजय जायसवाल, विमल जायसवाल, विपिन जायसवाल, नितिन जायसवाल, गप्पू जायसवाल सभी परिवार सप्तनीक, समाज सहित आहुति डाली।

कथा व्यास राजेंद्र कृष्ण पांडे कुरकाई पेंड्रा वाले ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। उन्होंने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। कथावाचक ने भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं।

हर कथा या अनुष्ठान का तत्व सार होता है जो मन बुद्धि व चित्त को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान को लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। कथा समापन के दिन विधि विधान से पूजा करवाई। दोपहर तक हवन और भंडारा कराया गया। इसमें यजमान ने अपने अपने परिवार के साथ आहुति डाली। शहर से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहुति डाली। पूजन के बाद दोपहर को भंडारा लगाकर प्रसाद बांटा गया।

इस आयोजन के मुख्य यजमान जो हवन यज्ञ मे शामिल रहे,,

श्रीमती विद्यावती जायसवाल
श्रीमती सुषमा जयसवाल
श्री चंद कुमार कुंती जायसवाल
शरद सरिता जायसवाल
संजय निधि जायसवाल
विकास वर्षा जयसवाल
अविनाश तनु जायसवाल
पंकज मनोरमा जायसवाल
विनय नम्रता जायसवाल
नीरज अनुराधा जायसवाल
विमल गुंजा जायसवाल
विपिन सीमा जयसवाल
नितिन सरला जायसवाल
अभिषेक (गप्पु) मोनिका जायसवाल
नवीन सौम्या विनम वंशिका ईशान अथर्व विवान पलक ओजल पावनी प्रांशी आरुष आराध्या अन्य अनमय अयाशी अन्यय रियांश अव्यांश प्रमुख एवं नगर के समाज के सभी श्रद्धालुगण मौजूद रहे.

News36garh Reporter

Recent Posts

20 सितम्बर 2024 शुक्रवार – कुंभ राशी जातकों का दिन रहेगा खुशनुमा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि तृतीया 21:18 तक नक्षत्र अश्विनी 26:43 तक प्रथम करण वणिजा 10:57…

6 hours ago

गाय को एयर गन से गोली मारने वाला नगर पालिका अध्यक्ष के पति परम मिंज जेल दाखिल

संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने एयर गन से खेत…

9 hours ago

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आंगनबाड़ी, स्कूल, ओबीसी सर्वे, पशु चिकित्सा इकाई व गिरदावरी के कार्यों का किया निरीक्षण

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर बताया आंगनबाड़ी के बच्चों, गर्भवती, शिशुवती…

9 hours ago

जिला पंचायत परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान स्वच्छता अभियान के तहत मनरेगा से लगाए गए एक पेड़ मां के नाम पौधे

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिले के गांव सहित नगरीय निकायों में साफ सफाई कर दिया…

9 hours ago

पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड पंजीयन करने के दिए निर्देश जांजगीर-चांपा…

9 hours ago