चर्चा में

भाजपा मंडल भटगांव द्वारा शिक्षक सम्मान एवं संगठन का सदस्यता महापर्व का आयोजन

संवाददाता – प्रदीप द्विवेदी

भटगांव :— भाजपा मंडल भटगांव द्वारा शिक्षक सम्मान एवं संगठन का सदस्यता महापर्व का आयोजन स्थानीय सामुदायिक भवन में पूर्व गृहमंत्री श्री रामसेवक पैंकरा जी के मुख्य आतिथ्य, मण्डल अध्यक्ष श्री सुभाष राजवाड़े के अध्यक्षता एवं जिला मंत्री भाजपा श्री अशोक सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ! कार्यक्रम के प्रथम सत्र में नगरीय क्षेत्र के 40 वरिष्ठ शिक्षकों को अंग वस्त्र शाल एवं श्रीफल से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया!

देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है! भाजपा द्वारा आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम के लिए उपस्थित शिक्षकों ने भूरी भूरी प्रशंसा किया और इसे समाज हित एवं शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का एक विशेष पहल बताया! सम्मानित शिक्षकों में प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव श्री पी आर तोमर, श्री गोबर्धन सिंह प्राचार्य आत्मानंद विद्यालय बत्तरा, श्री अजित सिंह DAV भटगांव, श्री पंकज रॉय, श्री विजय गुप्ता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव ने अपने अपने विचार व्यक्त किए!

कार्यक्रम का संचालन पूर्व वरिष्ठ अतिथि व्याख्याता एवं जिला मंत्री भाजपा अशोक सिंह ने किया! मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री श्री राम सेवक पैंकरा ने आभार व्यक्त किया! कार्यक्रम के दूसरे सत्र में संगठन के महापर्व सदस्यता अभियान का शुभारम्भ भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया! स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े ने दिया! संगठन के द्वारा दिए गए लक्ष्य प्रत्येक मतदान केंद्र में कम से कम 200 प्राथमिक सदस्य बनाने एवं अन्य कार्यों के सम्बन्ध में मुख्य अतिथि श्री राम सेवक पैंकरा ने विस्तार से समझाया!विधानसभा सदस्यता प्रभारी एवं जिला मंत्री अशोक सिंह ने मण्डल सदस्यता टीम, शक्ति केंद्र टोली, बूथ टोली के निर्माण एवं उनके कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार से बताया!

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता ने एवं आभार प्रदर्शन मण्डल सदस्यता प्रभारी जगरेलाल यादव ने किया! इस दौरानमंडल महामंत्री एवं पार्षद आशीष बाजपेई,श्रीमती महरजिया सिंह, प्रदीप पैंकरा, राजेंद्र तिवारी, श्रीमती हीरा सिंह, राजू जायसवाल, करण सोनवानी, खुलेश्वर राजवाड़े, कमलेश सिंह, बीरेंद्र गुप्ता, विजय राजवाड़े, ज्ञान प्रकाश दुबे, अनूप जायसवाल, ओंकार सिंह, श्रवण पाटले, रंजीत सिंह, अनीता राजवाड़े, पदमा जायसवाल, रघुवीर सिंह, पूनम तिवारी, पूजा गुप्ता, जय प्रकाश एवं शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, मंडल सदस्यता टीम एवं बूथ टीम तथा ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!

News36garh Reporter

Recent Posts

शरीर की इन परेशानियों को दूर करने में बेहद असरदार है कपूर, जाने इसके फायदे…

हिंदू धर्म में कपूर का काफी धार्मिक महत्व है। इसके अलावा कपूर शारीरिक फायदे भी…

40 mins ago

शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए अदिति-सिद्धार्थ, फैंस ने लुटाया प्यार…

हीरामंडी सीरीज एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने 16 सितंबर को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से…

1 hour ago

साय-कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक होगी. इस…

2 hours ago

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलाया गया था बीफ और मछली का तेल! जाने क्या है पूरा मामला

तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम की पवित्रता और शुद्धता को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा…

2 hours ago

सुकमा के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ‘‘दुलेड़’’ एवं ‘‘मुरकराजकोण्डा’’ में सुरक्षा बलों के अथक प्रयास से प्रारम्भ हुआ कुंदेड़ क्षेत्र में जियो 4-G मोबाईल नेटवर्क

सुकमा संवाददाता - दीपक पोड़ीयामी जिला सुकमा के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ‘‘दुलेड़’’ एवं ‘‘मुरकराजकोण्डा’’…

5 hours ago

लक्ष्मण घाट – यहाँ श्रीराम ने किया था अपने पितरों और लक्ष्मण जी के लिए तर्पण

अयोध्या प्रभु श्री राम की जन्म भूमि होने की वजह से हिन्दुओं के लिए पवित्र…

5 hours ago