मुख्य ख़बरें

लखनऊ बिल्डिंग हादसे में 8 लोगों की मौत, 27 घायलों का चल रहा ईलाज… रात भर SDRF-NDRF के 100 से अधिक जवानों ने किया रेस्क्यू

लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार शाम बारिश के दौरान शहीद पथ किनारे स्थित एक इमारत (हरमिलाप टावर) भरभराकर गिर गई। हादसे में एक कारोबारी समेत आठ की मौत हो गई। मलबे में दबे 20 से अधिक लोगों को निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनका इलाज जारी है। मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

SDRF-NDRF के 100 से अधिक जवानों ने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चला। NDRF के जवान चेन बनाकर अंदर गए। मलबा इतना ज्यादा था कि बगल की बिल्डिंग की दीवार कटर से काटकर रास्ता बनाया गया, तब टीम अंदर घुस पाई।

ड्रोन से सर्चिंग की गई। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर शवों को बाहर निकाला गया। 27 घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शनिवार दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे तेज बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे बाद अचानक पूरी बिल्डिंग ढह गई। आसपास भगदड़ मच गई। सबसे पहले पुलिस मौके पर पहुंची। फिर दमकल और उसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की पहुंची टीमों ने राहत-बचाव शुरू किया। SDRF की 2 और NDRF की 4 टीमों ने रेस्क्यू किया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास की बिल्डिंगों को खाली करा दिया। एक-एक कर 30 लोगों को निकाला गया। इसमें से कारोबारी जसमीत, पंकज, धीरेंद्र उर्फ धीरज व दो अन्य की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

शुरुआती जांच के मुताबिक, बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था। इसी वजह से हादसा हुआ। बिल्डिंग में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बताया- पहले एक अंदर का पिलर धंसा और कुछ देर बाद बारिश होने लगी। उसी समय बिल्डिंग गिर गई।

इस बिल्डिंग के मालिक आशियाना में रहने वाले राकेश सिंघल हैं। टावर के ग्राउंड फ्लोर पर आशियाना के ही रहने वाले जसमीत साहनी (45) का मोबिल ऑयल और दूसरी मंजिल पर दवा का गोदाम था। उसके ऊपर मनचंदा का क्रॉकरी का गोदाम था। जसमीत साहनी की हादसे में मौत हो गई।

जॉइंट सीपी बोले- अब किसी के मलबे में दबे होने की संभावन नहीं

जॉइंट सीपी अमित वर्मा ने कहा- राहत बचाव कार्य जारी है। अब किसी के फंसे होने की संभावना नहीं है। लेकिन पूरा मलवा हटवाया जा रहा है।

राजनाथ सिंह ने की डीएम से बात

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में बारिश के कारण तीन मंजिला इमारत के ढहने से हादसे में हुई मौत और कुछ लोगों के मलबे में दबकर घायल होने की जानकारी मिलने पर लखनऊ सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार से फोन पर वार्ता करके हादसे की जानकारी ली और घायलों को तत्काल समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिये।
News36garh Reporter

Recent Posts

19 सितम्बर 2024, गुरुवार – धनु राशी जातकों का दिन रहेगा जोखिम भरा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि द्वितिया 24:41 तक नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 06:07 तक प्रथम करण तैतिल 14:30…

7 hours ago

रतनपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का ब्लॉक स्तरीय मीटिंग हुआ मस्तूरी में संपन्न

रतनपुर संवाददाता – रवि परिहार संध के पदाधिकारी हुए ब्लाक के कर्मचारियों की समस्याओं से…

9 hours ago

गांव-गांव में चला सामूहिक स्वच्छता अभियान, स्वच्छता ही सेवा की ली नागरिकों ने शपथ

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जांजगीर-चांपा 18 सितम्बर 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन एवं…

9 hours ago

अस्थाई पटाखा लायसेंस हेतु 20 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जांजगीर-चांपा 18 सितम्बर 2024/ दीपावली पर्व की दृष्टि से अस्थाई पटाखा…

9 hours ago

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अमेरिका प्रवास के बाद 19 सितम्बर को लौटेंगे स्वदेश

संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल बिलासपुर. 18 सितम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अमेरिका का…

9 hours ago

जागव बोटर कार्यक्रम अंतर्गत नव मतदाताओं ने अमूल्य मतों का प्रयोग करने दिया संदेश रैली और मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के प्रति किया जा रहा जागरूक

संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर / आगामी नगर पंचायत/पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25…

9 hours ago