चर्चा में

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा नेता पहुंच रहे हैं दूरस्थ अंचलों तक

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय गांव चलो अभियान के तहत कांकेर के हाराडुला पहुंचे

अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 1 दिन का प्रवास कर रहे हैं

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी गांव चलो अभियान के तहत लोगों तक पहुंच रहे हैं। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी 1 दिन का प्रवास तय कर एक निश्चित स्थान पर अपना पूरा समय व्यतीत कर वहां के लोगों से संपर्क करेंगे एवं केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। लाभार्थियों से सतत चर्चा कर भी रहे हैं अभियान के तहत आज विधायक एवं गांव चलो अभियान के सह संयोजक श्रीमती गोमती साय जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंडाटोली में प्रवास कर वहां के लोगों से मुलाकात कर लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में बताया। प्रदेश सह संयोजक भरत मटियारा ने आज नारायणपुर जिले के नारायणपुर में गांव चलो अभियान के तहत प्रवास कर लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं सुना एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही की जन हितैषी योजनाओं को लेकर चर्चा भी किया।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत कांकेर जिला के हाराडूला बूथ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनसंघ के समय के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोवर्धन सिंहा को श्रीफल देकर सम्मान किया। संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पंहुचाना होगा। इस मौके पर मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष गौतम उइके, हीरा मरकाम, टकेश्वर सिंहा, अशोक चंद्रवंशी, मनोज जैन, परमानंद साहू,बीरचंद कोर्राम, महेंद्र गावडे, रघुनंदन साहू, सुदरम सिंहा,रामनारायण नेताम, हीरा सिंह सोनवानी, श्रीमती अनिता नेताम, श्रीमती गंगा साहू,रामकुमार सिंहा, यशवंत साहू, श्रीमती लता साहू, शंकर चक्रधारी, जनक मंडावी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

2 hours ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

2 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

3 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

6 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

6 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

6 hours ago