चर्चा में

गौवंशीय व भैंसवंशीय पशुओं का किया जा रहा टीकाकरण

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जिले में अब तक लगभग 1.60 लाख पशुओ को लगाया गया रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण

जांजगीर-चांपा 11 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में पशु स्वास्थ एवं पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओ मे 15 अगस्त 2024 से 30 सितंम्बर 2024 तक सघन खुरहा चपका (एफ.एम.डी) टीकाकरण राउण्ड-4 अभियान चलाया जा रहा है।

उपसंचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि अभियान के तहत जिले के समस्त विकासखंडो मे विभागीय अधिकारियो, कर्मचारियो तथा गौसेवको, पी.ए.आई.डब्ल्यू., पशुधन मित्रो के गठित दल द्वारा समस्त गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओ को खुरहा चपका रोग के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक टीकाकरण कार्य विकासखंड नोडल एवं जिला नोडल के निगरानी मे संपादित किया जा रहा है, जिससे पशुओ को खुरहा चपका रोग संक्रमण से बचाया जा सके। जिले में अभियान के तहत अब तक लगभग 1.60 लाख पशुओ को रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण लगाया जा चुका है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाये द्वारा जिले के समस्त पशुपालको से अपने पशुओ मे टीकाकरण कराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।

News36garh Reporter

Recent Posts

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बिलासपुर में फहराया फिलिस्तीन का झंडा, हिन्दू संगठन आक्रोशित, किया थाने का घेराव

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बिलासपुर में मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने सड़कों पर…

7 mins ago

लेबनान में हिजबुल्लाह सदस्यों के पेजर में सीरियल विस्फोट, ईरानी राजदूत भी घायल

लेबनान में हिजबुल्लाह से जुड़े सदस्यों के पेजर में सीरियल विस्फोट हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स…

55 mins ago

धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर चांपा द्वारा आज भाजपा…

1 hour ago

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी ने स्वच्छता अभियान चलाया

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज…

1 hour ago

बलरामपुर में सुरक्षा की चौंकाने वाली चूक सरकारी दफ्तर में चोरी की घटना

संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर/ बलरामपुर जिले में हाल के दिनों में चोरी और डकैती…

2 hours ago

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का गरिमामय आयोजन होगा 18 सितम्बर को

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगे मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा…

4 hours ago