मुख्य ख़बरें

छत्‍तीसगढ़ पुलिस में 341 पदों पर होगी बंपर भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी

रायपुर –

छत्‍तीसगढ़ पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के पुलिस बल में नए पदों में भर्ती के लिए वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी। गृह विभाग ने पुलिस विभाग में अलग-अलग 341 रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग के पास भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। इसमें सब इंस्पेक्टर के सबसे अधिक 278 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह स्वीकृत किए गए सभी पद नए हैं। स्वीकृत नए पदों की प्रक्रिया वर्तमान में चल रही 960 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया से अलग चलेगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से अभी स्वीकृत किए गए 341 पदों के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाए जाएंगे। इस भर्ती में प्लाटून कमांडर के 14 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

रिक्त पदों के भरे जाने से पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। साथ ही युवाओं को स्थिर और सम्मानजनक करियर के अवसर मिलेंगे। गृह विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भर्ती की प्रक्रियाओं और आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द जारी होगी।

News36garh Reporter

Recent Posts

20 सितम्बर 2024 शुक्रवार – कुंभ राशी जातकों का दिन रहेगा खुशनुमा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि तृतीया 21:18 तक नक्षत्र अश्विनी 26:43 तक प्रथम करण वणिजा 10:57…

5 hours ago

गाय को एयर गन से गोली मारने वाला नगर पालिका अध्यक्ष के पति परम मिंज जेल दाखिल

संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने एयर गन से खेत…

8 hours ago

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आंगनबाड़ी, स्कूल, ओबीसी सर्वे, पशु चिकित्सा इकाई व गिरदावरी के कार्यों का किया निरीक्षण

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर बताया आंगनबाड़ी के बच्चों, गर्भवती, शिशुवती…

8 hours ago

जिला पंचायत परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान स्वच्छता अभियान के तहत मनरेगा से लगाए गए एक पेड़ मां के नाम पौधे

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिले के गांव सहित नगरीय निकायों में साफ सफाई कर दिया…

8 hours ago

पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड पंजीयन करने के दिए निर्देश जांजगीर-चांपा…

9 hours ago