चर्चा में

बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंचे शहर कांग्रेस अध्यक्ष व पदाधिकारी, पीड़ितों की समस्याओं को जाना व शासन से हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया

राजनांदगांव। संजय सोनी

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा अपने पदाधिकारियों के साथ 12 सितंबर गुरूवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मोहारा, मोहड़ व हल्दी क्षेत्र का दौरा कर वहां की स्थिति-परिस्थितियों को नजदीक से देखा एवं बाढ़ पीड़ितों से उनका हाल-चाल जाना एवं समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने की बात कही।

इस दौरान ग्रामीण कांग्रेसजनों को अपनी आप बीती बताते हुए रोने लगे और कहा कि साहब हमारे पास कुछ नहीं बचा, पानी में सब कुछ बह गया हम बर्बाद हो गये, अब हम क्या करें।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि जलाशयों के गेट खोले जाने के कारण इस तरह की स्थिति बनी है जो शायद मैने पहले कभी नहीं देखा। शासन-प्रशासन की लापरवाही के चलते इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है, वहीं सड़के पूरी तरह से उखड़ चुकी है। सब्जियां व फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। अगर शासन-प्रशासन पहले ही अलर्ट हो जाता तो शायद इस तरह की भयावह स्थिति नहीं बन पाती।

श्री छाबड़ा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव के विधायक डॉ.रमन सिंह मात्र खानापूर्ति करने अखबार के पन्नों में नाम छपाने दौरे पर आए थे, उन्होंने न तो घरों को झांक कर देखा न ही उनकी तकलीफों को समझने का प्रयास किया । इसी तरह अब तक प्रशासन की कोई टीम इन लोगों को राहत पहंुचाने नहीं पहंुची। श्री छाबड़ा ने शासन-प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों जल्द से जल्द सुविधा दिलाने की मांग की। इस दौरान प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री हनी ग्रेवाल, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, पार्षद मधुकर वंजारी, सचिन टूरहाटे, बबूल कसार, संदीप जायसवाल, नारायण सोनी, सागर, संदीप सोनी, मुकेश साहू, उत्तम साहू, स्वतंत्रदास साहू, अनिस खान सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

News36garh Reporter

Recent Posts

11 अप्रेल 2025, शुक्रवार – धनु राशी जातकों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि चतुर्दशी 27:23 तक नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 15:06 तक प्रथम करण गारा…

5 hours ago

सनातन शक्ति यात्रा 2025: हिंदू जागरण और शिव चेतना का महासंग्राम

संवाददाता - शब्बीर कुरैशी सनातन शक्ति यात्रा 2025 क्या है? सनातन शक्ति यात्रा 2025, हिंदू…

8 hours ago

मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र हेतु रिक्त पदों में भर्ती प्रक्रिया में शिथिलता

राजपत्रित अधिकारी के साथ स्वंय के द्वारा सत्यापित अनुभव प्रमाण पत्र भी होंगे मान्य संवाददाता/विकास…

8 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धलुओं को किया गया रवाना, दर्शनार्थियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

(बलरामपुर संवाददाता – विकास यादव) बलरामपुर 10 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी "मुख्यमंत्री तीर्थ…

8 hours ago

नवीन प्रस्तावित समितियों का किया जाना है पुनर्गठन

दावा आपत्ति 23 अप्रैल तक आमंत्रित संवाददाता/विकास कुमार यादव बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग मंत्रालय…

8 hours ago