चर्चा में

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के तीजा तिहार का आयोजन संपन्न…

विमल सोनी/बिलासपुर –

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को तीजा तिहार (प्रदेश स्तरीय तीज मिलन समारोह) का आयोजन बिलासपुर स्थित श्री त्रिवेणी भवन व्यापार विहार में हुआ। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सम्पूर्ण प्रदेश से लोग सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला थे। अध्यक्षता श्री अंकित गौरहा सभापति जिला पंचायत बिलासपुर एवं विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती हर्षिता पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग स्वागत भाषण संगठन प्रमुख एवं अध्यक्ष श्री शिवांजल शर्मा एवं आभार व्यक्त संगठन उपाध्यक्ष श्री निमेष शुक्ला ने दिया।मंच संचालन बिलासपुर शहर अध्यक्ष श्रीमती रिचा पाठक ने किया। ब्राह्मण समाज के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील महिला ब्राह्मण सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमे श्रुति पांडेय,ऋचा पाठक,किरण दुबे,सीमा शर्मा,बीमा तिवारी,नीलम तिवारी का सम्मान हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताये नृत्य,गायन,रंगोली,मेहेंदी,फैंसी ड्रेस,तीज श्रृंगार आदि का आयोजन किया गया जिसमे समाज की महिलाओं एवं बच्चो ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 500 से ज़्यादा महिलाओं को सोहगली भोज कराया गया एवं समस्त महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भेट स्वरुप दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन सहसचिव डॉ ऋचा पाण्डेय,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष लतिका मिश्रा,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सीता शुक्ला,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अलका तिवारी,मोनिका मिश्रा,जिला अध्यक्ष श्रुति पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष श्याममणि तिवारी,किरण बाला पाण्डेय, शहर अध्यक्ष ऋचा पाठक,शहर सचिव मीनाक्षी तिवारी,ज्योति मिश्रा, राजीवलोचन शर्मा,पीयूष तिवारी,अनुराग शुक्ला,मयंक शर्मा,प्रांजल तिवारी,आर्यन शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

News36garh Reporter

Recent Posts

गाय को एयर गन से गोली मारने वाला नगर पालिका अध्यक्ष के पति परम मिंज जेल दाखिल

संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने एयर गन से खेत…

1 hour ago

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आंगनबाड़ी, स्कूल, ओबीसी सर्वे, पशु चिकित्सा इकाई व गिरदावरी के कार्यों का किया निरीक्षण

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर बताया आंगनबाड़ी के बच्चों, गर्भवती, शिशुवती…

1 hour ago

जिला पंचायत परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान स्वच्छता अभियान के तहत मनरेगा से लगाए गए एक पेड़ मां के नाम पौधे

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिले के गांव सहित नगरीय निकायों में साफ सफाई कर दिया…

1 hour ago

पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड पंजीयन करने के दिए निर्देश जांजगीर-चांपा…

2 hours ago

केशकाल घाट पर लग रहे जाम एवं जर्जर सड़क पर अब सियासत तेज…

कोंडागांव - ज्योति कुमार कमलासन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी क़े निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी…

2 hours ago

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार ; थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह थाना बलौदा क्षेत्र के नाबालिक बालिका दिनांक 13.09.2024 को बिना…

2 hours ago