मुख्य ख़बरें

हिमेश रेशमिया के पिता का 87 साल की उम्र में निधन, सांस लेने में थी परेशानी..

मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का बुधवार को निधन हो गया। वो 87 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन बुधवार रात साढ़े आठ बजे हुआ। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा। विपिन रेशमिया संगीत समारोहों और फिल्म संगीत में सिंथेसाइजर/कैसियो को पेश करने वाले पहले शख्स थे। वो कल्याणजी आनंदजी के साथ जुड़े हुए थे।

कौन थे विपिन रेशमिया?

हिमेश के पिता विपिन रेशमिया बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर रह चुके थे। उन्होंने साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘इंसाफ की जंग, द एक्सपोज़ (2014) और तेरा सुरूर (2016) में बतौर निर्माता के रूप में काम किया था। उन्होंने बॉलीवुड के गाने कंपोज करने के साथ ही कई भक्ति गाने भी कंपोज़ किए हैं।

कथित तौर पर विपिन रेशमिया ने ही हिमेश रेशमिया को अभिनेता सलमान खान से मिलवाया था जिसके बाद ही उन्हें सलमान की फिल्म ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ (1998) में संगीत निर्देशक के रूप में बड़ा ब्रेक मिला था।

सांस लेने में थी दिक्कत, कोकिलाबेन अस्पताल में कराया था भर्ती

विपिन रेशमिया को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें उम्र से जुड़ी भी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। वनिता थापर, जो हिमेश के परिवार की करीबी हैं, ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया कि विपिन जब से टीवी शो बना रहे थे, वो तभी से उन्हें पापा कहा करती थी।

News36garh Reporter

Recent Posts

20 सितम्बर 2024 शुक्रवार – कुंभ राशी जातकों का दिन रहेगा खुशनुमा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि तृतीया 21:18 तक नक्षत्र अश्विनी 26:43 तक प्रथम करण वणिजा 10:57…

3 hours ago

गाय को एयर गन से गोली मारने वाला नगर पालिका अध्यक्ष के पति परम मिंज जेल दाखिल

संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने एयर गन से खेत…

6 hours ago

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आंगनबाड़ी, स्कूल, ओबीसी सर्वे, पशु चिकित्सा इकाई व गिरदावरी के कार्यों का किया निरीक्षण

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर बताया आंगनबाड़ी के बच्चों, गर्भवती, शिशुवती…

6 hours ago

जिला पंचायत परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान स्वच्छता अभियान के तहत मनरेगा से लगाए गए एक पेड़ मां के नाम पौधे

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिले के गांव सहित नगरीय निकायों में साफ सफाई कर दिया…

6 hours ago

पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड पंजीयन करने के दिए निर्देश जांजगीर-चांपा…

7 hours ago