मुख्य ख़बरें

किसान के घर घुसकर तेंदुए ने ली 100 मुर्गियों की जान, ग्रामीणों में दहशत:

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुए ने घटुला गांव में एक किसान के घर घुसकर लगभग 100 मुर्गियों को मार डाला। वहीं पाइक भांठा में एक बकरी और कुत्ते की भी जान ले ली। वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। यह पूरा मामला बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र का है।

वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में खतरे का माहौल है, जिसके चलते वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

शहर से 5 किलोमीटर दूर पहाड़ी में दिखे 5 देंदुए

वहीं बुधवार को कांकेर जिले में पहाड़ी पर 5 तेंदुओं को देखा गया। शहर से महज 5 किलोमीटर की दूरी में 5 तेंदुओं के देखे जाने से लोगो में दहशत का माहौल है। फोटो सोशल मीडिया वायरल हो रही है। डीएफओ आलोक बाजपेयी ने इसकी पुष्टि की है लेकिन तस्वीर को कुछ समय पुराना बताया है।

ग्रामीणों को अलर्ट रहने की चेतावनी 

ग्रामीणों ने तेंदुओं को देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी। साथ ही आसपास के लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जंगली जानवर कई बार ग्रामीणों पर अटैक कर चुके हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। वन अमले की टीम निगरानी कर रही है।

News36garh Reporter

Recent Posts

20 सितम्बर 2024 शुक्रवार – कुंभ राशी जातकों का दिन रहेगा खुशनुमा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि तृतीया 21:18 तक नक्षत्र अश्विनी 26:43 तक प्रथम करण वणिजा 10:57…

5 hours ago

गाय को एयर गन से गोली मारने वाला नगर पालिका अध्यक्ष के पति परम मिंज जेल दाखिल

संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने एयर गन से खेत…

8 hours ago

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आंगनबाड़ी, स्कूल, ओबीसी सर्वे, पशु चिकित्सा इकाई व गिरदावरी के कार्यों का किया निरीक्षण

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर बताया आंगनबाड़ी के बच्चों, गर्भवती, शिशुवती…

8 hours ago

जिला पंचायत परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान स्वच्छता अभियान के तहत मनरेगा से लगाए गए एक पेड़ मां के नाम पौधे

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिले के गांव सहित नगरीय निकायों में साफ सफाई कर दिया…

8 hours ago

पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड पंजीयन करने के दिए निर्देश जांजगीर-चांपा…

9 hours ago