चर्चा में

21 सितम्बर को नेशनल हाईवे पर चक्का जाम: कोटा क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव क़े नेतृत्व मे कोटा विधान सभा मे सभी जनता क़े साथ वृहद आंदोलन

बिलासपुर संवाददाता – विमल सोनी

कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में 21 तारीख को नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा। इस आंदोलन का उद्देश्य शाशन सरकार को अवगत कराया जायेगा की इस सरकार मे आम जनता को हो रही परेशानी का उनको जरा भी ध्यान नहीं, रतनपुर-कोटा मुख्य मार्ग के टूटने और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न करने के विरोध में किया जा रहा है।

विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले दो वर्षों से यह मार्ग टूटा हुआ है, जिससे रतनपुर, कोटा, मुंगेली और कवर्धा के लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। विधानसभा में प्रश्न उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं से समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि चक्का जाम के माध्यम से सरकार को इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया जाएगा।

आज क़े इस महत्वपूर्ण बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नीरज जायसवाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कोटा आदित्य दीक्षित सहित कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

अब गौर करना है की चक्का जाम के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और क्या रतनपुर-कोटा मुख्य मार्ग का पुनर्निर्माण शुरू होता है। आज के इस बैठक मुख्य रूप से पूर्व एल्डरमैन आशीष शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी संजय जयसवाल देव कुमार तंबोली अरुण त्रिवेदी सुभाष अग्रवाल मदन कहरा,शिवा पांडे, अमित दूबे,राजा रावत, रवि रावत, संजीव (बीनू) जायसवाल रामरतन भारद्वाज कुमारी बाई यादव श्रीमती पूर्णिमा वैष्णव रामनिहोरा कमलसेन संतोष साहू महावीर साहू शैलेंद्र सिंह ठाकुर छोटू राज कृष्णा साहू जगन्नाथ आरमो सरपंच खैरा सहित सहित आसपास के कई सरपंच सहित जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे बैठक का संचालन पूर्व पार्षद शीतल जायसवाल एवं आभार प्रदर्शन युवक कांग्रेस के पुष्पकांत कश्यप के द्वारा किया गया।

News36garh Reporter

Recent Posts

20 सितम्बर 2024 शुक्रवार – कुंभ राशी जातकों का दिन रहेगा खुशनुमा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि तृतीया 21:18 तक नक्षत्र अश्विनी 26:43 तक प्रथम करण वणिजा 10:57…

5 hours ago

गाय को एयर गन से गोली मारने वाला नगर पालिका अध्यक्ष के पति परम मिंज जेल दाखिल

संवाददाता/ विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने एयर गन से खेत…

8 hours ago

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आंगनबाड़ी, स्कूल, ओबीसी सर्वे, पशु चिकित्सा इकाई व गिरदावरी के कार्यों का किया निरीक्षण

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर बताया आंगनबाड़ी के बच्चों, गर्भवती, शिशुवती…

8 hours ago

जिला पंचायत परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान स्वच्छता अभियान के तहत मनरेगा से लगाए गए एक पेड़ मां के नाम पौधे

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिले के गांव सहित नगरीय निकायों में साफ सफाई कर दिया…

8 hours ago

पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड पंजीयन करने के दिए निर्देश जांजगीर-चांपा…

8 hours ago

केशकाल घाट पर लग रहे जाम एवं जर्जर सड़क पर अब सियासत तेज…

कोंडागांव - ज्योति कुमार कमलासन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी क़े निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी…

8 hours ago