मुख्य ख़बरें

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलाया गया था बीफ और मछली का तेल! जाने क्या है पूरा मामला

तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम की पवित्रता और शुद्धता को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने 2 दिन के अंदर दो दावे किए। नायडू सरकार ने नया आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसाद में जानवरों की चर्बी वाला घी और फिश ऑयल मिलाया गया था। TDP ने ये आरोप एक लैब रिपोर्ट के हवाले से लगाए। उधर,YSR कांग्रेस ने इस विवाद पर हाईकोर्ट का रुख किया। पार्टी ने हाईकोर्ट से नायडू के आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी बनाने की मांग की। कोर्ट 25 सितंबर को सुनवाई करेगा।

तिरुपति मंदिर के लड्डू में मिला मछली का तेल  

तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसादम के रूप में दिए जाने वाले लड्डुओं में मछली का तेल और बीफ टैलो मिलने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि यह घी की जगह इन चीजों का इस्तेमाल किया गया था। इससे भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। इस घी की जांच 9 जुलाई को गुजरात के एनडीडीबी लैब में कराई गई थी, जिसमें यह गड़बड़ी सामने आई है।

जांच रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा  

जांच में पता चला कि लड्डू में इस्तेमाल किए गए घी में मछली का तेल, पशु वसा और अन्य घटक मिले हैं। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि प्रसादम के लिए इस्तेमाल किया गया घी शुद्ध नहीं था और उसमें जानवरों की चर्बी (लार्ड) और अन्य अवांछित तत्व पाए गए। इस रिपोर्ट के बाद राज्य भर में संत समाज और भक्तों में आक्रोश बढ़ गया है।

कौन सा घी अब इस्तेमाल हो रहा है?

हालिया विवादों के बीच, KMF ने फिर से तिरुपति देवस्थानम (TTD) को नंदिनी घी की आपूर्ति शुरू कर दी है। यह फैसला तब हुआ जब चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी पार्टी ने जुलाई में आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। नायडू ने लड्डू की गुणवत्ता में सुधार के लिए नंदिनी घी का इस्तेमाल फिर से शुरू करने का निर्देश दिया। अब नंदिनी घी का इस्तेमाल मंदिर में हो रहा है।

कौन कर रहा था घी की आपूर्ति?  

पिछले 50 वर्षों से कर्नाटक कोऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन (KMF) तिरुपति मंदिर को घी की आपूर्ति करता रहा है। लेकिन जुलाई 2023 में, कम दरों पर आपूर्ति करने से इंकार करने के बाद, पिछली जगन मोहन सरकार ने घी की आपूर्ति का ठेका पांच दूसरी कंपनियों को दिया। नायडू सरकार ने गड़बड़ी सामने आने पर फिर से KMF को घी आपूर्ति का जिम्मा सौंप दिया है।

मामले में बढ़ी राजनीति  

इस मामले ने आंध्र प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। TDP और YSR कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। BJP ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है और मामले की जांच की मांग की है। नायडू ने दावा किया है कि पिछली सरकार ने हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। हालिया विवाद के बाद, TTD बोर्ड ने एक समिति का गठन किया है जो लड्डू के लिए गुणवत्तापूर्ण घी की खरीद के नियमों और शर्तों पर सुझाव देगी।भविष्य में घी की गुणवत्ता में कोई समझौता न हो और भक्तों को शुद्ध प्रसादम मिले इसलिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

तिरुपति मंदिर के लड्डू कौन बनाता है?
तिरुपति मंदिर का लड्डू प्रसादम देश भर में प्रसिद्ध है। हर साल करीब 3 करोड़ भक्त यहां आते हैं, और उनके लिए करीब 3.5 लाख लड्डू बनाए जाते हैं। इन लड्डुओं को तैयार करने के लिए 400-500 किलोग्राम घी, 750 किलोग्राम काजू, 500 किलोग्राम किशमिश और 200 किलोग्राम इलायची का उपयोग होता है। हर लड्डू बनाने की लागत लगभग 40 रुपये होती है। यह प्रसादम राज्य सरकार द्वारा गठित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) द्वारा तैयार किया जाता है। TTD ही प्रसादम के लिए जरूरी सामग्री की खरीदारी करता है।

News36garh Reporter

Recent Posts

शरीर की इन परेशानियों को दूर करने में बेहद असरदार है कपूर, जाने इसके फायदे…

हिंदू धर्म में कपूर का काफी धार्मिक महत्व है। इसके अलावा कपूर शारीरिक फायदे भी…

34 mins ago

शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए अदिति-सिद्धार्थ, फैंस ने लुटाया प्यार…

हीरामंडी सीरीज एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने 16 सितंबर को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से…

1 hour ago

साय-कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक होगी. इस…

2 hours ago

सुकमा के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ‘‘दुलेड़’’ एवं ‘‘मुरकराजकोण्डा’’ में सुरक्षा बलों के अथक प्रयास से प्रारम्भ हुआ कुंदेड़ क्षेत्र में जियो 4-G मोबाईल नेटवर्क

सुकमा संवाददाता - दीपक पोड़ीयामी जिला सुकमा के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ‘‘दुलेड़’’ एवं ‘‘मुरकराजकोण्डा’’…

5 hours ago

लक्ष्मण घाट – यहाँ श्रीराम ने किया था अपने पितरों और लक्ष्मण जी के लिए तर्पण

अयोध्या प्रभु श्री राम की जन्म भूमि होने की वजह से हिन्दुओं के लिए पवित्र…

5 hours ago

10 दिनों की विधिवत पूजा के बाद गणपति बाप्पा का किया गया धूमधाम से विसर्जन

रतनपुर संवाददाता - विमल सोनी खैरा ... ग्राम पंचायत खैरा सहित अंचल के चपोरा, सेमरा,नवागांव,उमरियादादर,रिगवार…

6 hours ago