मुख्य ख़बरें

शरीर की इन परेशानियों को दूर करने में बेहद असरदार है कपूर, जाने इसके फायदे…

हिंदू धर्म में कपूर का काफी धार्मिक महत्व है। इसके अलावा कपूर शारीरिक फायदे भी पहुंचाता है। कपूर में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण से बचाव में मदद करते हैं। इसके अलावा कपूर में ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो स्ट्रेस घटाने में भी मदद करते हैं।

कपूर एक प्राकृतिक और बहुमुखी पदार्थ है जिसका उपयोग सदियों से आयुर्वेद में किया जाता रहा है। इसकी सुगंधित खुशबू न केवल मन को शांत करती है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी लाभदायक होती है।

जाने कपूर के फायदे

सांस की समस्याओं का इलाज

फार्मेसी डॉट इन के अनुसार डिकॉन्गेस्टिव गुण से भरपूर कपूर गले से लेकर फेफड़ों की सूजन को कम करते हैं. कपूर नसों पर काम करता है और काफ सप्रेसेंट के रूप में काम करके खांसी को कम करने में मदद करता है. जिससे सांस सम्बंधित समस्या कम हो जाती है.

दर्द को कम करने में फायदेमंद

कपूर का इस्तेमाल तेज दर्द से निवारण करने में किया जा सकता है. इसे स्किन पर लगाने से तुरंत फायदा भी मिलता है और गर्माहट भी मिलती है. कपूर मसल्स और जोड़ों में दर्द से रहात दिलाने में भी काफी मददगार है.

जली त्वचा का इलाज करने में मदद करे कपूर

कपूर में त्वचा को ठंडक दिलाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा जलने के कारण होने वाले लक्षणों को कम कर सकते हैं। साथ ही कपूर में कुछ खास प्रकार के तत्व भी पाए जाते हैं, जो जलने के कारण हुए घाव में संक्रमण नहीं होने देते और उसे जल्दी ठीक करने में भी मदद करते हैं।

कपूर करे सर्दी जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद

कपूर में डिकंजेस्टेन्ट प्रॉपर्टीज भी मौजूद होती हैं, जो साइनस, नाक व गले में जमा बलगम को पतला करने और श्वसन मार्गों को खोलने का काम करती हैं। आजकल मार्केट में कपूर से बने कई ओवर द काउंटर प्रोडक्ट मिल जाते हैं, जिनका इस्तेमाल बंद नाक, खांसी व अन्य लक्षणों का इलाज करने के लिए किया जा सकता है।

तनाव कम करने में मददगार

कपूर की सुगंध तनाव को कम करने और मन को शांत करने में मदद करती है। आप कपूर का तेल डिफ्यूज़र में डालकर या गर्म पानी में डालकर भाप ले सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

कपूर त्वचा की समस्याओं जैसे कि मुहांसे, दाग-धब्बे और खुजली को कम करने में मदद कर सकता है। कपूर का तेल त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में भी मदद करता है।

कैसे करें प्रयोग :

-कपूर का बाम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.
-कपूर को तेल के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
-कपूर की क्रीम भी इस्तेमाल में लायी जाती है.
-व्यंजनों में खाने वाले कपूर के अर्क का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इन बातों का रखे ध्यान

  • कपूर का सीधा सेवन नहीं करना चाहिए।
  • त्वचा पर लगाने से पहले कपूर के तेल को किसी वाहक तेल जैसे नारियल के तेल में मिला लें।
  • गर्भवती महिलाओं और बच्चों को कपूर का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
  • आंखों के संपर्क में आने से बचें।
News36garh Reporter

Recent Posts

लेबनान में लगातार तीसरे दिन तबाही, हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स पर हमला

लेबनान में लगातार तीन दिनों से तबाही देखी जा रही है। मंगलवार को पहले पेजर…

38 mins ago

पोंडी उपरोड़ा में बड़े धूम-धाम से हुआ बाबा विश्वकर्मा का मूर्ती विसर्जन ,

कोरबी चोटिया:- ग्राम पंचायत पोंडी उपरोड़ा के हनुमान चबूतरा बस्ती में मंगलवार शाम को समस्त…

1 hour ago

सर्व यादव समाज जनजागरण यात्रा व आमसभा राजपुर मंडी प्रांगण में 21 सितम्बर को आयोजित

संवाददाता/ विकास कुमार यादव राजपुर- सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा समाज को मजबूत एवं…

2 hours ago

शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए अदिति-सिद्धार्थ, फैंस ने लुटाया प्यार…

हीरामंडी सीरीज एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने 16 सितंबर को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से…

3 hours ago

साय-कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक होगी. इस…

3 hours ago

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलाया गया था बीफ और मछली का तेल! जाने क्या है पूरा मामला

तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम की पवित्रता और शुद्धता को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा…

4 hours ago