मुख्य ख़बरें

दिल्ली CM आतिशी ने संभाला कार्यभार, अपने बगल में रखी सीएम की कुर्सी खाली छोड़ी..

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार (23 सितंबर) को पदभार संभाल लिया। वह आज सुबह करीब 12 बजे सीएम ऑफिस गईं और सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। इस दौरान आतिशी ने CM ऑफिस में एक खाली कुर्सी छोड़ी दी और खुद दूसरी कुर्सी में बैठीं।

मुख्यमंत्री कार्यभार संभालने के बाद क्या बोलीं सीएम आतिशी

इस दौरान मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि जिस तरह भरत जी ने भगवान श्रीराम के खड़ाऊं रखकर काम किया, वैसे ही मैं अगले चार महीने मुख्यमंत्री का पद संभालूंगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति में मर्यादा और नैतिकता की एक मिसाल कायम की है।

21 सितंबर को आतिशी ने ली थीं सीएम पद की शपथ

आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने 21 सितंबर 2024 को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जिसके बाद वो दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। शपथ लेने के बाद आतिशी ने सबसे पहले अरविंद केजरीवाल के पैर छुए थे और उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। आतिशी ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद कहा था कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे। वो जब तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहेंगी उस वक्त तक वो दिल्ली के विकास और जनता की भलाई के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी। बता दें कि आतिशी के साथ ही पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। जिसमें गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री आतिशी कई अहम फैसले ले सकती हैं। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। दिल्ली विधानसभा का सत्र 26 और 27 सितंबर को बुलाया जा सकता है।

 

News36garh Reporter

Recent Posts

धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस व सतनामी स्वाभिमान दिवस को धूमधाम से मनाया गया

रायपुर/सोमन साहू:- 18 अक्टूबर 2024: सतनामी समाज द्वारा उनके राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के…

40 mins ago

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम विद्यार्थियों को जागरूक करने का सशक्त माध्यम – डॉ. गणेश साहू

-लइका मन मा दिमागी सेहत के चिंता के चिन्हारी कार्यक्रम खिलेश साहू/धमतरी - जिला के…

46 mins ago

महात्मा गांधी विचार संगोष्ठी का कार्यक्रम कल कोर्रा में

खिलेश साहू/भखारा - महात्मा गांधी युवा विचार संगठन कोर्रा और ब्लॉक भखारा के तत्वधान में…

2 hours ago

50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार ; थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही:

निलेश सिंह/जांजगीर-चांपा: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार…

2 hours ago

” प्रदेश के 3500 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 11 वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति प्रेदश संयोजक ने की मांग “

रायपुर - "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति एवं व्याख्याता पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" तथा " छत्तीसगढ़ राज्य…

2 hours ago

तेज गति में वाहन चलाने पाए जाने तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही हैं लगातार कार्यवाही

राजेंद्र जायसवाल/जांजगीर - चाम्पा - श्री विवेक शुक्ला (IPS)पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में…

2 hours ago