चर्चा में

दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर उड़ीसा से गिरफ्तार, केरल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, राजस्थान, तमिलनाडु समेंत कई राज्यों में करते है सप्लाई

बिलासपुर संवाददाता – विमल सोनी

बिलासपुर। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी केरल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, राजस्थान, तमिलनाडु समेंत कई राज्यों में गांजा सप्लाई करते थे। इनकी गिरफ्तारी कुछ दिन पहले 1 क्विंटल गांजा के साथ जिन दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था उनकी निशानदेही पर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 13/09/2024 को रतनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को एक क्विंटल गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों के ख़िलाफ़ NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी। ndps अपराध में अंतिम जाँच पड़ताल कर गांजा के मुख्य सप्लायर को पकड़ने का निर्देश पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (ips) ने दिया गया था। इस निर्देश के परिपालन में आरोपी राजेश शर्मा से विस्तृत पूछताछ कर उनकी निशानदेही व टेक्निकल इंटेलिजेंस के आधार पर गांजा सप्लायर के उड़ीसा के गजपति ज़िला में होने की जानकारी मिली। उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर SDOP कोटा ने थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में एक टीम तत्काल उड़ीसा रवाना किया। स्थानीय उड़ीसा पुलिस की मदद से ग्राम बीरकोट जिला गजपति के दुरुस्त एवं पहुँचविहीन जंगली इलाक़े में पर्याप्त पुलिस फ़ोर्स के साथ गांजा तस्करों के ठिकाने पर दबिश दी गई और दो मुख्य अंतरराज्यीय गांजा सप्लायर नीलांचल बेहरा और विक्रम पात्रो को पकड़ने में सफलता मिली। उनसे पुछताछ करने पर 10-12 दिन पूर्व राजस्थान के राजेश शर्मा के पास लगभग 01 क्विंटल गॉजा 34,000 रुपए में बेचना स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1. निलांचन बेहरा पिता कृष्ण बेहरा उम्र 28 वर्ष
2. विक्रम पात्रो ऊर्फ गॉधी पिता ईश्वर पात्रो उम्र 45 वर्ष दोनों निवासी बिरीकोट थाना अड़भा जिला गजपति ओड़िशा।

News36garh Reporter

Recent Posts

7 अप्रेल 2025, सोमवार – कुंभ राशी जातकों की मनोकामना होगी पूरी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि दशमी 20:05 तक नक्षत्र पुष्य 06:21 तक प्रथम करण तैतिल 07:38…

9 hours ago

शिकायतों के बाद भी संचालित रेत खदान को किसका संरक्षण?

बालोद संवाददाता - शब्बीर कुरैशी बालोद-: खैनिज अधिकारी अपने आप को कलेक्टर से भी ऊपर…

11 hours ago

15वीं राष्ट्रीय जूनियर मास्टर दिव्यांग बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता बिलासपुर जिले में भव्य समापन

बिलासपुर संवाददाता - विमल सोनी 15वीं राष्ट्रीय जूनियर मास्टर दिव्यांग बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में पद्मश्री और…

11 hours ago

रामनवमी पर यहां मंदिर से चले जाते हैं हनुमान, 200 साल से चली आ रही परंपरा रतनपुर पारंम्पारिक हनुमान जी की शोभायात्रा

रतनपुर संवाददाता - विमल सोनी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रतनपुर ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी…

11 hours ago

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत् जीपीएम पुलिस ने आयोजित किया ‘फिट इंडिया ऑन साइकिल’ #FightObesity

पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज" फिट इंडिया कार्यक्रम के…

12 hours ago

अवैध शराब के साथ 03 गिरफ्तार

रिपोर्ट-खिलेश साहू धमतरी पुलिस,चौकी बिरेझर द्वारा ग्राम सिर्री अछोटा नाला के पास अवैध रुप से…

12 hours ago