चर्चा में

56 सालों में सबसे अधिक पानी छोड़ा गया कोसी और गंडक बराज से, बिहार में बाढ़ से तबाही की आशंका, बांध टूटा

नेपाल प्रभाग में लगातार हो रही बारिश से कोसी नदी एक बार फिर उफान पर है। बीते 24 घंटों में ही कोसी नदी के जलस्तर में करीब 4 लाख क्यूसेक का उछाल आया है। कोसी के उफान से सुपौल सहित, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, कटिहार और भागलपुर जिलों में भारी तबाही की आशंका थी। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए नेपाल प्रभाग स्थित कोसी बराज से वाहनों का परिचालन पूरी तरह रोक दिया गया है। बताया जा रहा है बीते 24 घंटों में नेपाल प्रभाग स्थित कोसी नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में 200 एमएम से भी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके कारण कोसी नदी अचानक उफनाई है। प्रशासन की ओर से माइकिंग कराई जा रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए अपील की जा रही है। प्रशासन की माइकिंग में स्पष्ट किया गया है दोपहर 12 बजे की संभावित कोसी बराज का डिस्चार्ज बीते 56 वर्षों में सर्वाधिक है। डीएम ने बताया कि संभावित बाढ़ और कटाव के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कोसी के अभियंताओं को भी तटबंध की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

पाल के बराह क्षेत्र में दोपहर 01 बजे 4 लाख 45 हजार 550 क्यूसेक पानी और कोसी बराज से पांच लाख 21 हजार 455 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। कुछ घंटे बाद शाम चार बजे अपडेट आया कि नेपाल ने कोसी बराज वीरपुर से 549500 और गंडक बराज वाल्मीकिनगर से 501650 क्यूसेक पानी छोड़ दिया है। फिर शाम छह बजे कोसी बराज का डिस्चार्ज बढ़कर 5,67,760 हो गया। इसके साथ ही बिहार में बाढ़ की तबाही शुरू हो गई है। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने संबंधित जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट जारी किया है। इस बीच, नेपाल के फतुहा पुल के समीप (लालबकेया) नदी का बांध टूटने से भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की तबाही का डर सामने आ गया है।

तटबंध के इलाकों से पलायन करने लगे हैं लोग
कोसी नदी के जलस्तर में शुक्रवार की शाम से जारी उछाल के बाद सुपौल में नेपाल सीमा से सटे इलाकों में बाढ़ का पानी फैल रहा है। शनिवार की सुबह 10 बजे कोसी बराज से 4 लाख 80 हजार 495 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया है। प्रशासन ने दोपहर 12 बजे 6 लाख 81 हजार 639 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज की संभावना जताई है। यही कारण है कि बाढ़ का पानी फैलने के साथ ही लोग तटबंध के इलाकों से पलायन करने लगे हैं। कोसी के जलस्तर में अचानक हुए अप्रत्याशित वृद्धि से लोगों में दहशत का माहौल है।

News36garh Reporter

Recent Posts

10 अप्रेल 2025, गुरुवार – कन्या राशी के जातक शत्रुओं से रहे सावधान, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि त्रयोदशी 25:03 तक नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 12:21 तक प्रथम करण कौवाला…

7 hours ago

एनएसयूआई द्वारा अपने संगठन का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

संवाददाता/विकास कुमार यादव बलरामपुर /बलरामपुर जिले के राजपुर एनएसयूआई द्वारा अपने संगठन का स्थापना दिवस…

7 hours ago

सुशासन तिहार: कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

आवेदन पत्रों की ली जानकारी, समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के दिए निर्देश संवाददाता/विकास कुमार…

7 hours ago

3 वर्ष से अटके रोजगार गारंटी की राशि जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने किया समस्या निराकरण

कोरबा संवाददाता - संजू वैष्णव जनता को कराया सुशासन तिहार का फार्म उपलब्ध करतला विकासखंड…

8 hours ago

महिला को टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल चालकों की पहचान – मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई विधिसम्मत कार्यवाही

पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप पांच दिवस पूर्व सिंध मेडिकल के सामने सड़क पार कर…

8 hours ago