जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेंद्र जायसवाल
जिला जांजगीर चांपा नैला– जांजगीर भाजपा नेता शेखर चंदेल की अंतिम यात्रा उनके नैला स्थित पुस्तैनी मकान से प्रारंभ हुई। शेखर चंदेल की अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा, जिसमें उनके समर्थकों और पार्टी के नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शेखर चंदेल की अर्थी को उनके बड़े भाई और भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल जी ने कंधा दिया।
पूरे नगर में शोक की लहर छाई रही, और लोग शेखर चंदेल को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में जुटे।
यात्रा नैला के मुक्तिधाम तक गई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा सांसद कमलेश जांगड़े, धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, चुन्नीलाल साहू,भाजपा नेता अंबेश जांगड़े, रवि पांडेय, समेत कई पार्टी पदाधिकारियों ने भी शेखर चंदेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर शोक व्यक्त किया।नैला के मुक्तिधाम तक हजारों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और शेखर चंदेल को विदाई दी। चंदेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है, और उनके योगदान को याद करते हुए लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
शासन प्रशासन ठेकेदार जनप्रतिनिधियों को कोस रही है जनता रिपोर्ट-खिलेश साहू धमतरी- कोलियारी खंरेगा जोरातराई…
कोरबा संवाददाता - कृष्णा दास न्यूज 36गढ़ :– कोरबा जिले के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण…
आरंग/सोमन साहू:- आरंग विधानसभा के सेक्टर रानीसागर के आंगनबाड़ी केंद्र देवरी में पोषण पखवाड़ा का…
आरंग/सोमन साहू:- आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खोरसी में "मोर दुआर-साय सरकार" अभियान के अंतर्गत…
आरंग संवाददाता - सोमन साहू आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खोरसी में "मोर दुआर-साय सरकार"…
छत्तीगढ़:पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की माँग को लेकर एक माह से जारी आंदोलन फिलहाल स्थगित…