मां दुर्गाजी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है,नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन इन्हीं का पूजन-अर्चना किया जाता है। देवी भागवत पुराण के अनुसार, मां दुर्गा का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घण्टे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण देवी का नाम चंद्रघण्टा पड़ा है। मां दुर्गा की यह शक्ति तृतीय चक्र पर विराज कर ब्रह्माण्ड से दसों प्राणों व दिशाओं को संतुलित करती है और महाआकर्षण प्रदान करती है। इनकी उपासना से भक्तगण समस्त सांसारिक कष्टों से छूटकर सहज ही परमपद के अधिकारी बन जाते हैं।
कैसा है माँ का स्वरुप –
देवी का यह स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याणकारी हैं। बाघ पर सवार माँ चंद्रघंटा के शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान हैं, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। दस भुजाओं वाली देवी के हर हाथ में अलग-अलग शस्त्र विभूषित हैं। इनके गले में सफ़ेद फूलों की माला सुशोभित रहती हैं।इनकी मुद्रा युद्ध के लिए उद्धत रहने वाली होती है। इनके घंटे की सी भयानक ध्वनि से अत्याचारी दानव- दैत्य-राक्षस सदैव प्रकम्पित रहते हैं। इनका ध्यान करते ही शरणागत की रक्षा के लिए इस घंटे की ध्वनि निनादित हो उठती है।
माँ चंद्रघंटा मन्त्र –
पिंडजप्रवरारूढ़ा, चंडकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं, चंद्रघंटेति विश्रुता।।
माता बाघ पर सवार होकर भक्तों को अभय प्रदान करती हैं। माता को लाल रंग बहुत प्रिय है इसलिए माता की पूजा में लाल रंग के वस्त्र पहनें। माता को लाल गुडहल के फूल व कमल फूल चढ़ाएं l माता को दूध व केसर से बनी मिठाई अर्पित करें l
संवाददाता - शब्बीर कुरैशी बालोद :- भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने जैन धर्म के 24वें…
डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक नाइट क्लब की छत गिरने से कम…
मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा…
रायपुर - भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की जारी अधिसूचना की तिथि में वृद्धि की…
सुकमा - सुकमा में एक बार फिर से ACB-EOW ने छापामार कार्रवाई की है. अबकी…
आज का पंचांग तिथि त्रयोदशी 25:03 तक नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 12:21 तक प्रथम करण कौवाला…