हरियाणा में आज 90 सीटों पर मतदान हो रहा है l चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 36.69 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है। अब तक मतदान की सबसे तेज रफ्तार नूंह जिले में देखी गई। यहां अब तक 42.64 फीसदी लोग वोट डाल चुके हैं। इसके अलावा मतदान की सबसे धीमी रफ्तार पंचकूला में रिकॉर्ड की गई। यहां फिलहाल महज 25.89 फीसदी लोगों ने वोट डाला है। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में 67.92 फीसदी मतदान हुआ था।
नूंह में वोटिंग के दौरान 3 जगह बवाल हो गया। कांग्रेस, इनेलो-बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच पथराव हो गया। फतेहाबाद के गांव सिधानी में कुछ देर के लिए मतदान केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। इनेलो बसपा उम्मीदवार ने प्रिजाइडिंग अधिकारी से बहस शुरू कर दी और आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली के भाई मनोज को बिना परमिशन मतदान केंद्र में प्रवेश करने दिया। जिससे वोटिंग प्रभावित हो सकती थी। उन्होंने अधिकारी को कहा कि वो सरकार के दबाव में काम ना करें, जिसके जवाब में अधिकारी ने कहा कि दबाव नहीं है। काम शांति से चल रहा है। वहीं गांव महमूदपुर में बूथ के बाहर वोट डालने को लेकर झगड़ा हुआ है। इसमें दो व्यक्तियों को चोट आई है।
सोनीपत जिला के गोहाना विधानसभा क्षेत्र में स्कूल में बने मतदान केंद्र पर कवरिंग एजेंट बदलने पर विवाद हुआ। यहां पर कांग्रेस कैंडिडेट जगबीर मलिक भी पहुंचे और उनकी पुलिस के साथ बहस भी हुई।
हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। सत्ताधारी भाजपा ने सिरसा सीट छोड़कर सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। सिरसा में भाजपा ने हरियाणा लोक हित पार्टी के गोपाल कांडा को समर्थन दिया है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस भी भिवानी को छोड़कर सभी क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। भिवानी में कांग्रेस ने माकपा को समर्थन दिया है जिसने ओम प्रकाश को उतारा है।
आज का पंचांग तिथि त्रयोदशी 25:03 तक नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 12:21 तक प्रथम करण कौवाला…
संवाददाता/विकास कुमार यादव बलरामपुर /बलरामपुर जिले के राजपुर एनएसयूआई द्वारा अपने संगठन का स्थापना दिवस…
आवेदन पत्रों की ली जानकारी, समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के दिए निर्देश संवाददाता/विकास कुमार…
कोरबा संवाददाता - संजू वैष्णव जनता को कराया सुशासन तिहार का फार्म उपलब्ध करतला विकासखंड…
संवाददाता - संजू वैष्णव थाना - बाराद्वार नाम आरोपी - रामफल चैहान पिता स्व..झूलसाय चैहान…
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप पांच दिवस पूर्व सिंध मेडिकल के सामने सड़क पार कर…