बलरामपुर संवाददाता – विकास कुमार यादव
बलरामपुर/ रामानुजगंज क्षेत्र के विजयनगर ग्राम पंचायत अंतर्गत पीपरादामर में भव्य कलश यात्रा के साथ 10 दिवसीय महायज्ञ की शुरूआत हुई। देश-विदेश से आए नागा साधु-संतो द्वारा पारंपरिक तरीके से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र की हजारों महिलाओं शामिल हुई। कलश यात्रा में महिलाएं भगवान के भजन पर नाचती-गाती नजर आईं। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकाली गई जो नदी तट पहुंची, जहां से वैदिक मंत्रों के साथ जल भरा गया तथा क्षेत्र भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान क्षेत्रवासी सैला नृत्य, करमा नृत्य में झूमते हुए शामिल हुए। यज्ञ को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
आज से प्रारंभ हुआ महायज्ञ
आज से प्रारंभ 10 दिवसीय महायज्ञ में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन-पूजन, आरती, शिवाभिषेक के साथ रामकथा का वाचन किया जाएगा. क्षेत्र का माहौल धार्मिक मय हो चुका है.
न्यूज़ 36गढ़ संवाददाता - निलेश सिंह मुंगेली: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नशे के अवैध कार्य करने…
आरंग संवाददाता - सोमन साहू लेखाधिकारी सुष्मिता मैडम से शिक्षकों के लंबित वेतन व संविलियन…
जांजगीर – चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी 6020/रू…
जांजगीर – चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल आरोपी पीताम्बर देवार उम्र 45 साल साकिन…
जांजगीर – चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल जिला जांजगीर चांपा कोरबा रोड ओवरब्रिज पर…
जांजगीर - चांपा संवाददाता - राजेंद्र प्रसाद जायसवाल नवागढ़ पुलिस के ऊपर भी लगाए है…