चर्चा में

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसील स्तर पर जन समस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन

बलरामपुर संवाददाता – युसूफ खान

17 फरवरी को जिला मुख्यालय में लगाया जायेगा जनसमस्या निवारण शिविर

 

बलरामपुर 12 फरवरी2024/ राजस्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन करने निर्देशित किया गया है। इसी परिपालन में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में 10 फरवरी को जिले के समस्त तहसील स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिले के 12 तहसील बलरामपुर, डौरा-कोचली, शंकरगढ़, राजपुर, कुसमी, सामरी, चांदो, रामानुजगंज, रामचंद्रपुर, वाड्रफनगर, रघुनाथनगर एवं चलगली तहसील में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जाति प्रमाण पत्र से सबंधित 51 आवेदन, आय प्रमाण पत्र से सबंधित 23, निवास सबंधित 25, नामान्तरण सबंधित 31, बंटवारा सबंधित 16, सीमांकन सबंधित 12, जन्म एवम मृत्यु प्रमाण सबंधित 15, अन्य 93 आवेदन कुल 266 आवेदन प्राप्त किया गया, जिसमें से 142 प्रकरणों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। इसी प्रकार 17 फरवरी को प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में राजस्व से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।

News36garh Reporter

Recent Posts

17 सितम्बर 2024, मंगलवार – तुला राशी जातकों को क़ानूनी मामला कर सकता है परेशान, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि चतुर्दशी 11:42 तक नक्षत्र शतभिषा 13:43 तक प्रथम करण वणिजा 11:42…

1 hour ago

गुपचुप शादी रचाई अदिति राव और सिद्धार्थ ने, खुबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैन्स को दिया सरप्राइज

बॉलीवुड के स्टार कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। उन्होंने…

2 hours ago

रग्बी मे बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे तागा स्कूल के खिलाड़ी

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जांजगीर चांपा व्यायाम शिक्षक चंद्रशेखर महतो के मार्गदर्शन में…

4 hours ago

गेमन पुल के नीचे हसदेव नदी में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी।

जांजगीर चांपा संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल चांपा। हसदेव नदी के गेमन पुल के नीचे एक…

4 hours ago

100 वर्षों से विराजमान हो रहे है गणेश जी ; बैधनाथ परिवार ने किया भंडारा ; 100 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन

गौरेला: गणेश उत्सव के अवसर पर गौरेला के सिंघल वैधनाथ परिवार के द्वारा 100 वर्षों…

4 hours ago