विविध

13 फरवरी 2024, मंगलवार – मिथुन राशी के जातकों को रहना होगा मित्र से सावधान, मिल सकता है धोखा… पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग 

तिथि चतुर्थी 14:46 तक
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 12:30 तक
प्रथम करण विष्टि 14:46 तक
द्वितीय करण बावा 25:26 तक
पक्ष शुक्ल
वार मंगलवार
योग साध्य 23:01 तक
सूर्योदय 07:05
सूर्यास्त 18:05
चंद्रमा मीन
राहुकाल 15:20 − 16:42
विक्रमी संवत् 2080
शक संवत 1944
मास माघ
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:57

 

 

मेष  राशि
आज का दिन आपके लिए लेनदेन में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। दान-धर्म के कार्य में आपके प्रति रुचि रहेगी और आर्थिक मामलों में आपको सजग रहने की आवश्यकता है। आप अपनों के साथ रिश्तों में आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती हैं। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप यदि किसी से कोई वादा करें, तो बहुत ही सोच विचारकर करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ-साथ किसी काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।
वृष  राशि
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में तेजी आएगी। आपका कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस की योजनाएं फलीभूत होंगी और कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिसके कारण उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आपको कोई काम करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर हो सकती हैं। आप अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें।
मिथुन  राशि
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आप कामकाज पर पूरा भरोसा बनाए रखें। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा कर सकते हैं। घर परिवार में यदि सदस्यों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपका कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।
कर्क  राशि
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने कोई जोखिम उठाया, तो उसमें समस्या हो सकती हैं। सामाजिक विषयों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। दीर्घकालीन प्रयास आपके रंग लाएंगे। आप अपने कामों में जिम्मेदारी से आगे बढ़ें। आप यदि कोई बात गुप्त रखेंगे, नहीं तो वह लोगों के सामने उजागर हो सकती हैं। आप नौकरी में यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपके घर आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
News36garh Reporter

Recent Posts

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने की योजनाओं की समीक्षा

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि लोगों का काम…

43 mins ago

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की धुरी : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बच्चों को शिक्षा अर्जन…

49 mins ago

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

न्यूज़36 गढ़  संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक एवं उपाधियां आपकी उपलब्धियां,…

57 mins ago

गांजा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक से 1 किलो 224ग्राम गांजा जप्त

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी थाना सिटी कोतवाली द्वारा अवैध रुप से गांजा बेच रहे आरोपी के…

1 hour ago

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मजयंति पर भाजपाई ने डाला जीवनी पर प्रकाश

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती दिवस भाजपा मंडल धमतरी द्वारा मनाया…

1 hour ago

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर भाजपा ने किया नमन

सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम //अंबिकापुर// जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के पितृ पुरुष डॉ…

1 hour ago