आरंग संवाददाता – सोमनसाहू
आरंग नगर राजपुरोहित अविनाश शर्मा के सौजन्य से विधायक गुरु खुशवंत साहेब के द्वारा साइबर जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ नवरात्र पर्व मे छात्र संघ द्वारा आयोजित गरबा उत्सव स्थान माई की बगिया हाई स्कूल मैदान के पास आरंग में किया गया। इस अवसर पर विधायक महोदय ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए साइबर फ्राड से बचाव के लिए प्रेरित किया साथ ही राजपुरोहित अविनाश शर्मा ने सभी को साइबर ठगी के तरीके बताते हुए कहा सावधानी ही सुरक्षा है। कार्यक्रम मे उपस्थित आरक्षी केंद्र आरंग के निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया यह अभियान पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलेगा अभी वर्तमान में नगर के सभी दुर्गा पंडाल मे यह अभियान चलाया जाएगा ततपश्चात विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर साइबर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
आज का पंचांग तिथि दशमी 16:37 तक नक्षत्र धनिष्ठा 11:55 तक प्रथम करण विष्टि 16:37…
संवाददाता - विमल सोनी बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ,राष्ट्रीय…
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप बंगाल में हो रहे हिंसा को लेकर विश्व हिंदू परिषद…
सरगुजा ब्यूरो/ विकास अग्रवाल अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ — अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आज ओरिएंटल…
चेक पोस्टों पर सजगता से करें कार्रवाई: कलेक्टर श्री कटारा संवाददाता/विकास कुमार यादव बलरामपुर /कलेक्टर…
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से दिल दहला देने वाली आतंकी वारदात सामने आई है। जानकारी के…