चर्चा में

सिवनी गांव के चारों दिशाओं में विराजमान हुए जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा भवानी का दर्शन करने उमड़ पड़ी भक्तों की भीड़ माता के भक्ति में डूबा पूरा सिवनी गांव

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जांजगीर चांपा। नवरात्रि पर्व में चांपा से लगा सिवनी गांव माता की भक्ति में सराबोर है। यहां गांव की हर दिशा में जगत जननी मां दुर्गा जी विराजमान है। वैसे भी सिवनी गांव शिव और शक्ति का बड़ा उपासक है।

आप जैसे ही चांपा रेलवे स्टेशन से कोरबा रोड में जाएंगे तो पहला गांव सिवनी पूर्व दिशा में प्रवेश करते ही श्रीबन्ध तालाब के पास विराजमान आदिशक्ति मां महामाया मंदिर में 16 घृत ज्योति कलश, 49 तेल ज्योति कलश व 03 श्रृंगार ज्योति कलश प्रज्वलित है। जब गांव के भीतर जाएंगे तो ह्र्दयस्थल बाजार चौक में मां नवदुर्गा मंदिर स्थित है जहाँ 247 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित है। पुरानी बस्ती के मध्य पश्चिम दक्षिण के मध्य में गांव की कुल देवी मां समलेश्वरी जी विराजमान है।

ग्राम के कुल देवी समलेश्वरी मंदिर में 17 घृत ज्योति कलश व 85 तेल ज्योति कलश प्रज्वलन किया जा रहा है। अंतिम छोर उत्तर दक्षिण की सीमा पर देवरहा तालाब में मां मड़वारानी विराजित है। मंदिर परिसर में 06 घृत ज्योति कलश व 107 तेल ज्योति कलश प्रज्वलित है। इसके अलावा उत्तर पूर्व दिशा में अनेक बूढ़ी माता भी विराजित है। इन सभी स्थानों पर प्रतिदिन मां के सेवक साधना आराधना करते है।

नवरात्रि में इस प्रकार मेन रोड सिवनी, बजरंग चौक, सारथी मोहल्ला, भाठा पारा, सेवादल चौंक, पुराना नवधा चौक, रानी पारा, ब्रह्मदेव चौक, बंगला चौक, ब्राम्हण मोहल्ला व तारपारा सहित 11 स्थानों पर मां दुर्गा पूजा भी अलग से की जा रही है। कुल मिलाकर सिवनी गांव इस समय माता की भक्ति में तल्लीन रहता है। भगवती पंडित व मां नवदुर्गा मंदिर सिवनी के प्रधान आचार्य अशोक तिवारी माता की सेवा में लीन है।

News36garh Reporter

Recent Posts

चितवन वृद्धाश्रम के एक दशक पूर्ण होने पर किया जाएगा सेलिब्रेशन।

रायपुर संवाददाता - सोमन साहू चितवन वृद्धाश्रम अपने गरिमामय सफ़र को तय करते हुए पारिवारिक…

2 hours ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बनाया दीपका में विजयदशमी

दीपका संवाददाता - हेमचंद सोनी ध्वज रक्षा, राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा ही हमारा संकल्प  विजयादशमी…

2 hours ago

20 अक्टूबर 2024, रविवार – मेष राशी जातकों को मिलेगा मेहनत का फल, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि तृतीया 06:46 तक नक्षत्र कृत्तिका 08:32 तक प्रथम करण विष्टि 06:46…

2 hours ago

सरपंच को 10 लाख रुपए का सीसी रोड स्वीकृत करवाने फोन कर पैसे की कमीशन मांग करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार ; थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

जांजगीर-चांपा संवाददाता - निलेश सिंह जांजगीर-चांपा: थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा सरपंच द्वारा रिपोर्ट…

3 hours ago

9 सूत्रीय मांग को लेकर नगर मंत्री निहाल सोनी ने शासकीय EVPG महाविद्यालय कोरबा के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

नगर मंत्री निहाल सोनी ने शासकीय EVPG महाविद्यालय में छात्रों को हो रही दिक्कत और…

3 hours ago