चर्चा में

जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत जिले के चौक चौराहों में किया जा रहा कार्यक्रमों का आयोजन

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जांजगीर चांपा पुलिस की साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम दिनाँक 05.10.2024 से 19.10.2024 तक चलाया जायेगा

जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत जिले के चौक चौराहों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

नैला स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा पंडाल में LED स्क्रीन के माध्यम से साइबर अपराध से जागरूकता संबंधी जानकारी प्रसारित कर आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, नशा पान के दुष्प्रभाव, बाल विवाह, हमर बेटी हमर मान के संबंध में जानकारी दिया गया

कार्यक्रम के दौरान लोगों को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में जानकारी दी गई।

श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के सभी थाना/ चौकी क्षेत्र के स्कूल, कालेज, चौक चौराहों में जाकर लोगो को जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में मां दुर्गा पंडाल नैला में साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का अयोजन किया गया।

जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त निर्देशों के पालन में साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा दिनाँक 05/10/2024 से 19/10/2024 तक संचालित किया जाना है, जिसके तहत ज़िले में बढ़ रहे साइबर अपराधों को संज्ञान में लेते हुए और श्रीमान पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ल (IPS) एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल तथा प्रभारी साइबर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुर्रे से प्राप्त मार्गदर्शन में सभी थाना चौकी प्रभारी और साइबर सेल के द्वारा जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में जांजगीर पुलिस द्वारा नैला मां दुर्गा पंडाल में लोगो को जागरूक करने हेतु सायबर सेल द्वारा led स्क्रीन के माध्यम से साइबर जागरूकता संबंधी संदेश प्रसारित किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को साइबर अपराध से बचने एवं साइबर अपराध गठित होने पर तत्काल 1930 में कॉल करने की समझाइश दिया गया।

News36garh Reporter

Recent Posts

सूरजपुर जिले के 14 प्रधान आरक्षक बने एएसआई, डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने स्टार लगाकर दी पदोन्नति।

सूरजपुर। संवाददाता - मुकेश गर्ग जिले में कार्यरत् 14 प्रधान आरक्षक पदोन्नत होकर एएसआई बने।…

3 hours ago

पोंडी उपरोड़ा में शिवलिंग स्थापित कर किया गया हवन-पूजन

ग्राम पंचायत पोंडी उपरोड़ा के श्री हनुमान चबूतरा समिति द्वारा अपने क्षेत्र के महिला घाट…

3 hours ago

रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर आयोजित जनजाति समाज गौरव कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर के पूर्व सांसद मोहन मंडावी

रिपोर्ट-खिलेश साहू आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली परंपरा की संवाहक है - मोहन मंडावी धमतरी…

8 hours ago

महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जशपुर की श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव,…

8 hours ago